Aries Eight Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं देवताओं के गुरु बृहस्पति 13 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 8 साल मेष राशि के जातकों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जानिए, मेष राशि के जातकों आने वाले 8 साल कैसे रहेंगे
वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों को 2023, 2024 और 2025 का आधा साल इनकम के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। इस अवधि में आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन आपको शीरीरिक रूप से कष्ट हो सकता है। सिर में पीड़ा हो सकती है। वहीं 2025 का आधा साल, 2026 और 2027 का वर्ष आपके लिए धर्म से जोड़ने वाले रहेंगे। वहीं धार्मिक कर्म में आपका रूझान बढ़ेगा। साथ ही धर्म- कर्म के कार्यों मे आप रुपये खर्च कर सकते हैं। वहीं आपको लोभ और लालच की प्रवृत्ति बढ़ सकती हैं।
वहीं 2028, 29 और 30 आपके लिए कष्टकारी रह सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि पर नीच शनि का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं 2028, 29 और 30 का आधाे साल में शनि देव मेष राशि में ही भ्रमण करेंगे। इसलिए शारीरिक कष्ट हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में क्लेश बढ़ सकती हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं आपके साथ कोई धोखा या चीटिंग हो सकती है। इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। साथ ही किसी दस्तावेज पर अच्छे से देखकर साइन करें।
ये साल रहेगा शुभ, मिलेगा गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद
वहीं आपके लिए सबसे शुभ जो रहेगा, वो है साल 2026, इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही सुख- सुविधाएं बढ़ेंगी। इस साल आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जमीन- जायदाद के लेन- देन से मुनाफा हो सकता है। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो आपको साल 2026 में किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं। इसलिए साल 23, 24 और 25 के आधे साल तक जो काम आप करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। क्योंकि ग्रहों का आशीर्वाद आपके साथ में है। मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल 2023 से अप्रैल 24 तक देवगुरु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। इसलिए इसका लाभ उठाने का समय है। वहीं वर्ष 2027 में देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि मेष राशि के ऊपर रहेगी। तो उस साल आपको धनलाभ के अवसर ज्यादा प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही रियल स्टेट, जमीन- जायदाद में लाभ हो सकता है।
करें ये महा उपाय
वहीं आप लोगों को 2028, 29 और 30 के आधी साल तक आपको शनि देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। साथ ही शनि देव से संबंधित दान करने चाहिए। क्योंकि शनि नीच अवस्था में चलेंगे।