Gold Astrology: ज्योतिष में धातुओं का संबंध ग्रहों से माना गया है। आपको बता दें कि जैसे चांदी धातु का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। तो वहीं सोने के धातु का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। वहीं आपने देखा होगा कि लोग शौक- शौक में बहुत सारा सोना अपने शरीर पर धारण कर लेते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि सोना हर किसी व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता है। साथ ही सोना पहनने से आपको आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए ज्योतिष अनुसार जानते हैं ये सोना पहनना किन लोगों के लिए शुभ साबित होता है और किसके लिए अशुभ…

इन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म मेष, कर्क, सिंह और धनु लग्न- राशि में हुआ है। इन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। वहीं शरीर के अलग-अलग अंगों में सोना पहनने का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। जैसे गले में सोना पहनने से गुरु ग्रह कुंडली के लग्न भाव में अपना प्रभाव दिखाता है। वही अगर कुंडली में गुरु ग्रह सकारात्मक और उच्च के स्थित हो तो सोना पहन सकते हैं। साथ ही अगर गुरु बृहस्पति कुंडली में कमजोर स्थित हैं, तो भी सोना पहन सकते हैं। 

इन लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए

ज्योतिष अनुसार वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए। साथ ही जो लोग मोटापे से परेशान होते हैं उनको सोना पहनने से बचना चाहिए। कहा जाता है गुरु ग्रह के प्रभाव से यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में विराजमान हैं तो उन लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। अगर हाथ में आप सोने की अंगूठी पहनते हैं, तो फिर लोहे का छल्ला या अन्य धातु पहनने से बचना चाहिए।

साथ ही सोने की अंगूठी को खो जाना किसी अशुभ होने का संकेत माना जाता है। इसलिए इसे लेकर हमेशा सावधान रहना चाहिए। वहीं जिन लोगों को पेट से संबंधित कोई परेशानी रहती हो तो उन लोगों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए। अगर आप पुखराज धारण कर रहे हैं, तो सोने के धातु में जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023