Height Personality Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और उनके आकार के आधार पर फलित किया जाता है। इस ग्रंथ की रचना समुद्र ऋिषि ने की थी। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। यहां हम बताने जा रहे हैं व्यक्ति के कद से उसके नेचर और गहरे राज पता चल सकते हैं। आइए जानते हैं…
लंबे कद वाले व्यक्ति का नेचर और व्यक्तित्व
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जो लोग लंबे कद के होते हैं। वो लोग मल्टीटॉस्कर होते हैं। साथ ही ये लोग लाइफ को अपने हिसाब से जीते हैं। ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते। मतलब मनमौजी होते हैं। ये स्वाभिमानी और दूरदर्शी होते हैं। ये कभी आस्तिक तो एक दम से नास्तिक हो जाते हैं। ये लोग सफल रणनीतिकार भी होते हैं। यह व्यक्ति अपने भाग्य का खुद निर्माता होते हैं। साथ ही जीवन में वह जिस काम में हाथ डालत हैं, उसमें सफलता पाते हैं। यह लोग बाल की खाल निकालना जानते हैं।
छोटे कद वाले होते हैं ऐसे
सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जो लोग छोटे कद के होते हैं। वो लोग सामाजिक होते हैं। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग कम उम्र में अच्छी लोकप्रियता हासिल करते हैं। साथ ही इन लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। ये लोग संबंध बनाने में भी माहिर होते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग गंभीर भी होते हैं। ये लोग अपने राज छुपाकर रखते हैं और एकदम डिसीजन लेकर सबको आश्चर्य चकित कर देते हैं।
सामान्य कद वाले होते हैं ऐसे
जिन लोगों का सामान्य कद होता है। वो लोग थोड़े भावुक होते हैं और कोई इनसे कुछ कह दे तो ये उसको बहुत सोचते हैं। साथ ही ये लोग बात को दिल पर ले जाते हैं। वहीं ये लोग आस्तिक होते हैं और पूजा- पाठ में इनकी रुचि होती है। इन लोगों को जब क्रोध आता है, तो ये छिपा जाते हैं। साथ ही ये दूसरों से हटकर होते हैं और ये हमेशा आगे बढ़ कर काम करते हैं। कभी-कभी इनकी तरक्की में इनका स्वभाव ही बाधा बन जाता है। ये लोग कम उम्र में ही समाज में लोकप्रिय हो जाते हैं।