Kedar Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही कुछ ऐसे ग्रह कुछ ऐसे दुर्लभ योगों का निर्माण करते हैं, जो सालों बाद बनते हैं। आपको बता दें कि 500 साल बाद केदार योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 23 अप्रैल से बनेगा। यह योग तब बनता है जब जन्मकुंडली के 4 भावों में 7 ग्रह स्थित हो जाएं। तो केदार योग बनता है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

केदार योग का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में सूर्य, गुरु, राहु और बुध रहेंगे। मतलब मेष राशि में 4 ग्रह रहेंगे। वहीं दूसरे भाव में शुक्र रहेंगे। साथ ही तीसरे भाव में मंगल और चंद्र रहेंगे। इसके बाद शनि इनकम भाव में रहेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरपेशा हैं, उनका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे धनलाभ होगा। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह आपकी गोचर कुंडली में सप्तम, नवम, दशम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत हैं। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। कार्यों की सिद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

केदार योग धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के कर्म, आय, खर्च और आयु स्थान में बनेगा। इसलिए इस समय आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं धन संचय करने में सफलता मिलेगी और निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपको आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। वहीं विदेशों से संबंधित आपका काम है, तो आपको लाभ हो सकता है। लेकिन थोड़ी खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार योग सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपके धन, सुख, छठे भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही आप इस समय वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आप नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। जिससे विरोधी परास्त होंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023