Kapur Ke Fayde: वैदिक ज्योतिष में राहु- केतु को पाप ग्रह की संज्ञा दी गई है। साथ ही जिन व्यक्तियों की जन्मकुंडली में राहु- केतु अशुभ होते हैं, उन लोगों को डिप्रेशन, अज्ञात भय, व्यापार में हानि और किस्मत का साथ नहीं मिलता है। साथ ही जब इन ग्रहों की महादशा व्यक्ति के ऊपर चलती है। तो व्यक्ति को मानसिक तनाव हो जाता है और उसके मन में भ्रम स्थिति हो जाती है। हम आपको राहु केतु से जुड़ा कपूर के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसको करने से आपको राहु- केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही घर ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
राहु- केतु दोष से मिल सकती है मुक्ति
अगर आपके बनते- बनते काम बिगड़ जाते हो। साथ ही बार- बार कोई दुर्घटना हो जाती तो आपकी कुंडली में राहु- केतु का अशुभ प्रभाव हो सकता है। इसके लिए आपको भीमसेनी कपूर लेना है और उसको गाय के शुद्ध घी में डुबो देना है। इसके बाद रोज शाम को कपूऱ को जलाकर घर में घुमाना है। ऐसा करने से आपको राहु- केतु दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जो काम बनते- बनते रुक रहे थे, वो बनने लगेंगे।
वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मिल सकती है मुक्ति
अगर आपके घर में वास्तु दोष है। मतलब आपकी किचन, बॉशरूम वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो वहां भीमसेनी कपूर के दो टुकड़े रख दें और वह हवा में डिजॉल्ब हो जाते दें। ऐसा करने से वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो सकती है।
आर्थिक स्थिति में आ सकता है सुधार
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए रात के समय रसोई का कार्य पूरा करने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला लें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर परिवार में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। वहीं भाग्य में वृद्धि के लिए सबुह कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डाल दें। फिर उस पानी से खुद नहाएं। ऐसा करने से आपको किस्मत का साथ मिलने लगेगा। साथ ही दरिद्रता से भी छुटकारा मिल सकता है।