Kalashtami Puja Vidhi In Hindi: हिदू धर्म में कालाष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल में 12 कालाष्टमी व्रत पड़ते हैं। इस दिन भगवान शिव के स्वरूप काल भैरव की पूजा की जाती है। कालभैरव भगवान शिव के रौद्र रूप कहलाते हैं। इस बार चैत्र माह की कालाष्टमी मंगलवाल, 14 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी। तंत्र साधना के लिए काला भैरव की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है, कालाष्टमी के दिन तामसिक पूजा पूरी रात चलती है। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में राहु और केतु अशुभ स्थित हों, उनको काल भैरव की विशेषकर पूजा अर्चना करनी चाहिए। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय…

चैत्र कालाष्टमी 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त (Kalashtami Tithi 2023)

पंचांग के मुताबिक इस बार चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 14 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 22 मिनट पर आरंभ हो जाएगी। साथ ही जिसका अंत अगले दिन यानी 15 मार्च को शाम 06 बजकर 46 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार जिस दिन भी अष्टमी तिथि रात के समय प्रबल होती है उस दिन कालाष्टमी का व्रत किया शुभ माना जाता है। इसलिए कालाभैरव की पूजा 14 मार्च की रात को की जाएगी।

कालाष्टमी पूजन विधि (Kalashtami 2023 Pujan Vidhi)

कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप की पूजा- अर्चना की जाती है। इसलिए इस सुबह जल्दी स्नान करें। साथ ही साफ- सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। साथ ही पूजा की चौकी पर एक साफ कपड़ा वस्त्र बिछाएं। फिर काल भैरव भगवान का चित्र या मूर्ति को पूजा चौकी पर स्थापित कर लें। इसके बाद घूप- अगरबत्ती जलाएं। इसके बाद बाबा भैरवनाथ को फूल, अक्षत्, माला, पान, धूप, दीप आदि अर्पित करें। काल भैरव के मंत्र “ऊं काल भैरवाय नमः” का जाप करें।

करें ये उपाय

1- काला कुत्ता भगवान भैरव का वाहन माना जाता है। इसलिए कालाष्टमी के दिन कुत्तों को दूध, दही और मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से गुप्त शत्रुओंं का नाश होगा। साथ ही भैरव भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

2- कालाष्टमी पर रात के समय भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही दीप प्रज्वलित करने के बाद काल भैरव अष्टक का पाठ अवश्य करें। इस उपाय से शत्रु और शनि बाधा दूर हो सकती है।

3- वहीं जिन लोगों की कुंडली में राहु- केतु या शनि दोष हो तो वो लोग भैरव भगवान की विधिवत पूजा- अर्चना करें। साथ ही कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023