Trigrahi Yog In Meen: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह- नक्षत्र समय- समय पर गोचर करके युति बनाते हैं। यह युति किसी के लिए शुभ रहती है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि गुरु की राशि मीन में बुध, गुरु और सूर्य देव की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen) का निर्माण होने जा रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
त्रिग्रही योग बनना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लाभ और इनकम के भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस अवधि में काम- कारोबार अच्छा रहेगा। धनलाभ भी होगा। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पुराने निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आप नया काम भी शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही काम- कारोबार में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति या सोशल वर्कर हैं। उनकी तरक्की हो सकती है। किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं। इस अवधि में शुरू किए गए कार्य, व्यापाार लंबे समय तक लाभ देंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना कर्क राशि के लोगों को फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही सूर्य भी धन के स्वामी है। इसलिए काम- कारोबार के लिए यह समय अच्छा है।
नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्राएं भी कर सकते हैं, जो लाभकारी रहेगी। वहीं छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।