Jupiter And Venus Conjunction In Pisces: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और शुक्र ग्रह 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे 12 साल बाद मीन राशि में शुक्र और गुरु ग्रह की युति (Guru And Shukra Ki Yuti) बनेगी। गुरु ग्रह समृद्धि, उन्नति और शिक्षा के कारक हैं तो वहीं शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख के कारक हैं। इसलिए इस युति का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको मान- सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि के योग हैं। विदेशों से लाभ मिल सकता है। साथ ही अगर आप विदेश में रह रहे हैं और आप बेरोजगार हैं, तो आपको नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस अवधि में जबरदस्त धनलाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु और शुक्र ग्रह की युति आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान में बनने जा रही है। इसलिए आप लोगों को व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं किसी पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबारी कोई बड़ी डील इस समय फाइनल कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को किसी योजना में धनलाभ हो सकता है।
कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह अवधि काफी हितकारी साबित होगी। इस दौरान आपके व्यापार में उन्नति होगी वहीं पिता के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा।