Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके भविष्य, करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। आपको बता दें कि हाथ में जीवन, ह्रदय और धन रेखा प्रमुख होती है। साथ ही यह रेखाएं हर व्यक्ति के हाथ में अलग- अलग होती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं ह्रदय रेखा के बारे में, यह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे से निकलकर किसी भी क्षेत्र में जा सकती है। साथ ही इसका संबंध किसी भी रेखा और पर्वत के साथ हो सकता है। आपको बता दें कि इस रेखा का संपर्क अगर धन और सही रेखाओं से हो तो व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। साथ ही उसको जीवन में भाग्य का साथ मिलता है। आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में विस्तृत में…
गुरु पर्वत के पास बना हो त्रिशूल का निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिन्ह बना हो तो ऐसे दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं। ये लोग भगवान पर पूर्ण भरोसा रखते हैं। साथ ही ये लोग अपनी दम पर मुकाम हासिल करते हैं।
पाते हैं धन और शौहरत
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा बिना कटे- पटे सीधे शनि पर्वत तक पहुंचे तो ऐसा व्यक्ति अपने काम के प्रति ईमानदार होता है। साथ ही ये लोग समय के पाबंद होते हैं। इन लोगों के आय के कई स्त्रोत होते हैं। साथ ही समाज में ये लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग समाज में खूब शौहरत पाते हैं। ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं।
होते हैं अनुशासित और व्यवहारिक
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हृदय रेखा बुध पर्वत से निकलकर सीधे गुरु पर्वत कर पहुंच जाती है तो ऐसे व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति सीरियस होते हैं। साथ ही इन लोगों को अनुशासन प्रिय होता है। ये लोग अनुशासित होते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ही इनको जो भी कुछ कहना होता है ये लोग मुंह पर बोल देते हैं।
लग्जीरियस लाइफ होती है पसंद
हस्तरेखा के मुताबिक अगर हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा पूरी तरह स्पष्ट और पूरी लंबाई में जा रही हो तो ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग कम मेहनत करके भी खूब सफलता पा लेते हैं। साथ ही इन लोगों को लग्जीरियस लाइफ पसंद होती है। इन लोगों के पास खूब धन- संपत्ति होती है।