2020 Horoscope In Hindi, वार्षिक राशिफल 2020: नया साल शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। अब लोगों में इस बात को लेकर उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है कि उनके लिए ये नया साल क्या कुछ खास लेकर के आने वाला है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि 24 जनवरी 2020 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दौरान शनि धनु से मकर राशि में आ जायेंगे। जिसके प्रभाव से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जायेगी। तो वहीं वृश्चिक वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। नये साल की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रही है।
वर्ष कुंडली में लग्न स्वामी बुध राशि स्वामी शनि के साथ केंद्र में विराजमान हैं और इसी के साथ सूर्य, केतु और गुरु भी यहां उपस्थित हैं। इन ग्रहों की युति से पंचग्रही योग बन रहा है। वर्ष कुंडली के अनुसार ग्रहों की यह दशा आपके लिये कैसी रहेगी? ग्रह गोचर 2020 का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा? मार्च से वक्री शनि आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करेंगें? बृहस्पति की चाल का आप पर क्या असर होगा? राहू का राशि परिवर्तन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है? इसी तरह तमाम ग्रहों की स्थिति आपकी राशि के लिए कैसी रहेगी? इन सब बातों को जानने के लिए यहां देखिए अपना वार्षिक राशिफल 2020…
वार्षिक राशिफल 2020 (Rashifal 2020):
मेष वार्षिक राशिफल 2020: शनि के वक्री होते ही नौकरी में बदलाव के आसार, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत
मिथुन वार्षिक राशिफल 2020: भाग्य स्थान पर चंद्रमा दिलायेगा सफलता, सेहत रहेगी दुरुस्त
सिंह वार्षिक राशिफल 2020: ग्रहों की चाल सिंह राशि वालों के लिए कैसा बता रही है नया साल, जानिए
कन्या वार्षिक राशिफल 2020: जातकों को सफलता और सौभाग्य देगा नया साल, लव लाइफ के लिए शुभ संकेत
मकर वार्षिक राशिफल 2020: साल की शुरुआत में हो सकता है आर्थिक कष्ट, जानिए कैसा रहेगा पूरा साल
मीन वार्षिक राशिफल 2020: ग्रह देंगे पूरा साथ, साल होगा शानदार, यहां बरतनी होगी सावधानी
शनि धनु से मकर राशि में शुक्रवार, 24 जनवरी, 2020 को 9:53 AM तक प्रवेश कर जायेगा। फिर इसी राशि में सोमवार, 11 मई, 2020 को 9:27 AM पर वक्री हो जायेगा। फिर बुधवार, 18 सितंबर को फिर से मकर राशि में मार्गी हो जायेगा।
23 सितंबर को राहु का परिवर्तन होगा जो आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रहा है। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही केतु भी लाभ स्थान पर विराजमान होने से आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। 29 सितंबर को शनि मार्गी हो जायेंगे। जिसके पश्चात आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। कुल मिलाकर ये नया साल आपके लिए कभी खुशी तो कभी मुश्किल समय के आने के संकेत दे रहा है।
केतु साल की शुरुआत में मिलेजुले परिणाम देंगे। लेकिन वर्ष के मध्य में आपको ये धन लाभ के योग भी बना रहे हैं। गुप्त धन से लाभ हो सकता है। कानूनी विवादों का निपटारा हो सकता है। 29 सितंबर को शनि के मार्गी होने से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 20 नवंबर को गुरु के मकर राशि में जाते ही आपके सुख स्थान पर नीच राशि के होने से आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन शनि के यहां होने से नीच भंग योग बनेगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए सफलतादायक रहने के आसार हैं।
24 जनवरी को शनि आपकी राशि से छठे स्थान में आ जायेंगे। इससे आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। सेहत साथ कम देगी। 30 मार्च को मकर राशि में बृहस्पति के प्रवेश करते ही आपको प्रतिस्पर्धाओं में सफलता के योग बनेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। बृहस्पति और शनि की युति से नीच भंग राजयोग भी बन रहा है। जो आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकता है। इस समय लाभ प्राप्ति के किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें।
शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। साल 2020 में 24 जनवरी को शनि धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। जिससे धनु राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो जायेगा। शनि आपकी राशि के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। दूसरा भाव धन भाव कहलाता है। जो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने का संकेत दे रहा है। जानिए शनि की बदलती चाल आपकी राशि पर क्या असर डालेगी
नया साल आपके लिए काफी खास रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होने के साथ-साथ आये के नए मार्ग भी खुलेंगे। हो सकता है आप अपनी नौकरी में बदलाव भी कर लें जिससे आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के साथ-साथ इनकम में अच्छी खासी बढ़ोतरी भी होगी। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक जातकों के लिए भी ये साल काफी शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां पढ़ें अपना पूरा राशिफल
नये साल में आपको शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जायेगी। जिससे आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए नया साल काफी शुभ रहने वाला है। निवेश से लाभ मिलेगा। दुश्मनों से सतर्क रहें। विदेश जाने के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जानिए 2020 का अपना राशिफल...
नए साल की शुरुआत का पहला महीना मेष, वृषभ, तुला, मीन, कन्या, राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। आपको इस दौरान करियर में अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी तो वहीं वृश्चिक, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ वालों की पारिवारिक लाइफ कुछ खराब रह सकती है। बेवजह के झगड़े होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
राहु वर्ष 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 को सुबह 8.20 बजे तक मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद यह वृषभ राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु के अशुभ प्रभाव के कारण जातकों को कई तरह के मानसिक और शारीरिक कष्टों को सहना पड़ता है।
शनि का गोचर 2020 में धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में 24 जनवरी को होने जा रहा है। इसी वर्ष 11 मई 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेगा। इसी वर्ष शनि 27 दिसम्बर 2020 को अस्त भी हो जाएंगे, जिससे शनि के प्रभाव कुछ कम हो जाते हैं। धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। अब कुम्भ राशि पर भी शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरु हो जाएगा। शनि मकर और कुम्भ दो राशियों के स्वामी हैं। शनि की दो राशियों में से एक राशि मकर में शनि का गोचर होने जा रहा है और शनि की दूसरी राशि कुम्भ शनि की स्व राशि और मूल त्रिकोण राशि है।
शनि का गोचर 2020 में धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में 24 जनवरी को होने जा रहा है। इसी वर्ष 11 मई 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेगा। इसी वर्ष शनि 27 दिसम्बर 2020 को अस्त भी हो जाएंगे, जिससे शनि के प्रभाव कुछ कम हो जाते हैं। धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। अब कुम्भ राशि पर भी शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरु हो जाएगा। शनि मकर और कुम्भ दो राशियों के स्वामी हैं। शनि की दो राशियों में से एक राशि मकर में शनि का गोचर होने जा रहा है और शनि की दूसरी राशि कुम्भ शनि की स्व राशि और मूल त्रिकोण राशि है।