तुला वार्षिक राशिफल 2020: मार्च में गुरु के राशि गोचर से बढ़ सकते हैं कष्ट, जानिए शनि के राशि परिवर्तन का क्या पड़ेगा असर
Tula Rashi Varshik Rashifal 2020 (Libra Yearly Horoscope), तुला वार्षिक राशिफल 2020: वर्ष की शुरुआत में राहु आपके भाग्य व कार्यक्षेत्र में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। लेकिन सितंबर में राहु के राशि परिवर्तन के साथ आपके सभी काम बनने लगेंगे।

Tula Rashi Varshik Rashifal 2020 (Libra Yearly Horoscope): तुला राशि वालों के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहने के आसार हैं। वर्ष कुंडली 2020 के अनुसार शुक्र आपकी राशि से चौथे भाव में बैठे हैं जो आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। नया वाहन इस दौरान खरीदा जा सकता है। लव लाइफ के लिए नया साल काफी लकी साबित होगा। आपकी राशि से पराक्रम के भाव में पंचग्रही योग बनने से आपको सफलताएं हासिल होंगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आपकी राशि के धन भाव में मंगल के होने से धन की प्राप्ति के आसार हैं। अचानक से पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। जनवरी में शनि का राशि परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करेगा। संतान से सुखों की प्राप्ति होगी। 30 मार्च को बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं जो आपकी राशि में सुख का स्थान है। लेकिन सुख राशि में नीच राशि के होने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
लेकिन शनि के पहले से ही वहां होने पर नीच भंग राजयोग बनेगा जो आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का सूचक बनेगा। 11 मई को शनि के वक्री होने से आपकी मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी शनि की वक्री दृष्टि पड़ रही है जो आपको एक नई ऊर्जा देगी। चाहे आपके सामने लाख परेशानियां आएं लेकिन आप सभी का डट कर सामना करेंगे।
14 मई को बृहस्पति वक्री हो जायेंगे जो आपको विदेश यात्रा के योग बना रहे हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। विवाह के योग भी बनेंगे। साहस बढ़ेगा। 30 जून को गुरु का धनु राशि में परिवर्तन भाग्य के लिए अच्छा रहने वाला है। जिससे आपको रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
13 सितंबर से गुरु के मार्गी होने से आप अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। शत्रु प्रबल होंगे जिन पर आपको नजर रखनी पड़ेगी। वर्ष की शुरुआत में राहु आपके भाग्य व कार्यक्षेत्र में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। लेकिन सितंबर में राहु के राशि परिवर्तन के साथ आपके सभी काम बनने लगेंगे। लकिन किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें साथ ही सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा।
केतु साल की शुरुआत में मिलेजुले परिणाम देंगे। लेकिन वर्ष के मध्य में आपको ये धन लाभ के योग भी बना रहे हैं। गुप्त धन से लाभ हो सकता है। कानूनी विवादों का निपटारा हो सकता है। 29 सितंबर को शनि के मार्गी होने से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 20 नवंबर को गुरु के मकर राशि में जाते ही आपके सुख स्थान पर नीच राशि के होने से आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन शनि के यहां होने से नीच भंग योग बनेगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए सफलतादायक रहने के आसार हैं।