कन्या वार्षिक राशिफल 2020: जातकों को सफलता और सौभाग्य देगा नया साल, शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
Kanya Rashi Varshik Rashifal 2020 (Virgo Yearly Horoscope), कन्या वार्षिक राशिफल 2020: साल 2020 के पहले महीने यानी जनवरी से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। 24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान आप पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी।

Kanya Rashi Varshik Rashifal 2020 (Virgo Yearly Horoscope): राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए नया साल शुभ रहने के आसार हैं। साल 2020 विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे कन्या राशि के लोगों के लिए बेहतर होने वाला है। इस साल कन्या राशि वालों को न सिर्फ मान सम्मान बल्कि आर्थिक प्रगति भी मिलेगी। साल के प्रारम्भ में ही राशि का स्वामी बुध कन्या राशि से चौथे स्थान में गुरु, केतु, सूर्य और शनि के साथ विचरण कर रहे हैं। इस साल कन्या राशि वालों के लिए सफलता का अहम कारण बुधादित्य योग का बनना है।
साल 2020 में आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। इस साल आप भाग्य के दम पर कर्म में भी खुद को साबित करेंगे। आप हर कार्य में खुद को आगे पाएंगे। संयोग से 2020 की शुरूआत ही बुधवार के दिन से हो रही है। साल के बदलने के साथ ही 2020 की लग्न कुंडली भी कन्या राशि की बन रही है। इस नाते साल 2020 के मुखिया भी बुध ही होंगे। जो आपको सौभाग्य देगा। इस राशि के जातकों के कर्म के राजा भी बुध ही हैं। इस साल बुध गुरु के साथ है। जिसका सीधा असर आपकी मेहनत पर पड़ेगा। यह आपको ज्यादा सफल बनाएगा। नौकरी के लिहाज से तो कन्या राशि वालों के लिए साल 2020 अच्छा है ही, बिजनेस करने वालों के लिए भी यह वर्ष शानदार रहेगा।
बुध के साथ गुरु के अलावा सूर्य भी है। इन ग्रहों के साथ होने से आपको मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह पूरे साल ही आपको बल देगा। इसके अलावा कन्या राशि के जातकों को शुक्र ग्रह का भी साथ मिलेगा। यह आपको भाग्यशाली बनाएगा। वहीं, पांचवें भाव में शनि है। यह संतान और शिक्षा के लिए बेहद ही शुभकारी रहेगा।
आपके सप्तम भाव के स्वामी गुरु भी अहम भूमिका निभाएंगे। बृहस्पति आपके रिश्ते को मजबूत कराने में मदद करेंगे। साथ ही यह ग्रह अविवाहितों के लिए भी शुभ होने जा रहा है। इस साल आपको आपकी पसंद के मुताबिक लाइफ पार्टनर मिल सकता है।
साल 2020 के पहले महीने यानी जनवरी से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। 24 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान आप पर चल रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। करीब इसी समय आपकी राशि के पांचवें भाव में शनि का आगमन होगा। जो शुभ होगा। यह आपको मान सम्मान, हायर एजुकेशन के अलावा हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। मार्च का महीना भी आपके लिए शुभ होगा। हालांकि, मार्च के आखिर में ही गुरु मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस स्थान में शनि पहले से ही मौजूद है। गुरु और शनि का साथ नीचभंग राजयोग बनाएंगे। जो आपके भाग्य में संतान योग बनाएगा।
शनि 11 मई से वक्री होंगे। इस दौरान उन लोगों को सतर्क रहना होगा, जो बच्चे के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं। स्टूडेंट्स को भी इस दौरान अपनी पढ़ाई पर फोकस करना पड़ेगा। शनि का वक्री होना शादीशुदा लोगों पर भी असर डालेगा। शनि तीसरी नजर से दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को देखेंगे। इसके बाद मई को गुरु भी वक्री हो जाएंगे। हालांकि, यह शुभ माना जाता है। लेकिन यह कम वक्त के लिए ही रहेगा। कुल मिलाकर कन्या राशिफल 2020 जातकों के लिए कुछ सावधानियों के साथ बेहद अच्छा जाने वाला है।