Holi Upay 2023: हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते हैं। आपको बता दें कि वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है। साथ ही अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है। जिसे दुल्हेंडी के नाम से जाना जाता है।

वहीं इस साल होलिका दहन 7 मार्च की शाम किया जाएगा और 8 मार्च को होली खेली जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है होली के दिन किए गए उपाय सिद्ध हो जाते हैं। इसलिए हम आपको 4 ऐसी शुभ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली के दिन घर लाने से आपकी धन संबंधी तमाम समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

चांदी का सिक्का

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो होली के दिन चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस सिक्के को पीले रंग के कपड़े में हल्दी के साथ बांध दें। साथ ही इसे धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

खरीदें धातु का कछुआ

वास्तु के अनुसार आप होली पर पंच धातु से बना कछुआ खरीदकर ला सकते हैं। इस कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र होना चाहिए। वहीं कछुए को उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके स्थापित करना चाहिए। कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए जहां भगवान विष्णु वहां लक्ष्मी माता निवास करती हैं।

खरीदकर लाएं बांस का पौधा

होली पर बांस का पौधा खरीदकर लाएं। बांस का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही इसे पने ड्रॉइंग रूम या हॉल में रखें। लेकिन ध्यान रहे कि इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों। मान्यता है जहां यह पौधा रहता है उस घर में हमेशा धन- धान्य की कमी नहीं रहती है।

आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार

होलिका दहन के दिन सुबह के वक्त घर के मुख्य पर वंदनवार बांधे। क्योंकि मां लक्ष्मी प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए मुख्य द्वार पर वंदनवार बांधे। साथ ही मुख्य द्वार की साफ- सफाई अच्छे से करें। घर के मुख्य द्वार के लिए आप आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार लेकर आ सकते हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023