Hans And Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, संसारिक सुख, वैभव, धन, संगीत कला का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह गोचर करते हैं, तो इनका प्रभाव इन सेक्टर के साथ सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 15 फरवरी को अपनी उच्च राशि मीन में गोचर (Venus Planet Transit In Meen) करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं गुरु ग्रह पहले से ही हंस नाम का राजयोग बनाकर बैठे है, जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी  राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर उच्च के विराजमान होंगे और साथ गुरु ग्रह भी उनके साथ होंगे, जिससे हंस राजयोग भी बनेगा। इस समय आपको कार्य में सिद्धि मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। इस समय आपको धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनेगा। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। साथ ही कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप का आप काम शुरू कर सकते हैं। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है आपको बस इस मौके का लाभ उठाना है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप वाहन या कोई जमीन- जायदाद खरीदने की सोच सकते हैं। साथ ही हंस राजयोग भी बन रहा है। इसलिए अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो कोई पद आफको मिल सकता है। वहीं इस समय व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है।

साथ ही इन योगों की दृष्टि आपके दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए आप लोगों को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही आपको शनि देव का आशीर्वाद भी मिलेगा। क्योंकि 17 जनवरी से आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023