Bhadra Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई तरह की रेखाएं और पर्वत होते हैं। इन रेखाओं और पर्वतों का विश्लेषण करके व्यक्ति के भविष्य, करियर- कारोबार और वैवाहिक जीवन का विश्लेषण किया जाता है। साथ ही हाथ में कई प्रकार के पर्वतों का भी निर्माण होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं भद्र योग के बारे में। जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है। वह व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन होता है। साथ ही ये व्यक्ति समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं और इनको खूब शौहरत- मान सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हाथ में कैसे बनता है भद्र योग और इसके लाभ…
ऐसे बनता है हाथ में भद्र योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार बुध पर्वत पूरी तरह से विकसित हो। साथ ही बुध रेखा सीधी पतली, गहरी, और लालिमा युक्ति हो तो उस व्यक्ति के हाथ में भद्र योग बनता है।
बनते हैं बड़े बिजनेसमैन
शश योग जिन व्यक्ति के हाथ में होता है तो ऐसे लोग बिजनेसमैन भी होते हैं। ये लोग बुध ग्रह से संबंधित व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग साहसी और निर्भीक भी होते हैं। साथ ही इनके सामने शत्रु टिकते नहीं है। इनके अंदर शत्रुओं को भी मित्र बनाने की कला इस व्यक्ति को अच्छी तरह से आती है।
बनते हैं बड़े उद्योगपति
अगर बुध पर्वत पर मछली का चिह्न बना हो तो ऐसे व्यक्ति को व्यापार में बहुत सफलता मिलती है। ऐसा व्यक्ति कोई बड़ा उद्योगपति बनता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और ऐसे व्यक्तियों को व्यापार में पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलता है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैैं और ये लोग बिल्कुल भी कंसूज नहीं होते हैं।
हर किसी सहायता करने को रहते हैं तैयार
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में भद्र योग होता है। ऐसे योग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं। साथ ही जो व्यक्ति इन लोगों के संपर्क में आता है। उसकी सहायता करने को हर समय तैयार रहते हैं। यह लोग पेचीदा से पेचीदा काम आसानी से कर लेते हैं। ये लोग अपने करियर में उच्च पद पाते हैं।