Guru Uday 2023: ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह ग्रहों की चाल में परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी अशुभ। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति अप्रैल के महीने में उदित (Jupiter Rise In April 2023) होने जा रहे हैं। जिससे वह केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह राजयोग शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। जो काम आपके अटके हुए थे वो बन सकते हैं। साथ ही आप व्यापार और काम के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो फ्यूचर में शुभ साबित हो सकती है। वहीं जो छात्र में विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उनके लिए इस समय सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में उदय होंगे। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका इस अवधि में इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको नई बिजनेस डील्स करने के मौके मिलेंगे। वहीं आपकी कुंडली में हंस राजयोग भी बन रहा है। जिससे आपको पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग कुंभ राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक रूप से स्थिरता बनेगी।
साथ ही आपकी वाणी पहले से अधिक मधुर होगी। जिससे लोग आपसे आकर्षित होंगे। साथ ही 17 जनवरी से आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल गई है। इसलिए जो काम आपके अटके हुए थे वो बनेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।