Guru Uday 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 मार्च को अस्त हुए हैं और वह 29 अप्रैल को मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

गुरु ग्रह का उदित होना कुंभ राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव में उदित होंगे। इसलिए इस सयम आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. पैसों की बचत होगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान, आपको उधार दिए गए पैसे भी वापस मिलने के संकेत हैं। वहीं जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म लाइन, मार्केटिंग और प्रापर्टी से जुड़े हुए हैं, उनको यह शानदार साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं जो माता का थोड़ा स्वास्थ्य खराब चल रहा था, वो अब सही रहेगा। साथ ही माता का आपक सहयोग प्राप्त होगा। वहीं गुरु ग्रह की दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों को अभी अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह उदय होना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में छठे और नवम भाव के स्वामी होकर भाग्य स्थान पर स्थित हैं। साथ ही गुरु ग्रह ने हंस राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं जो तनाव बना हुआ था, उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं आय में वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं।

साथ ही नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आपको विदेश भ्रमण का मौका मिल सकता है। लेकिन आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए इस समय आपको सेहत और मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023