Guru Planet Enter In Revati Nakshtra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि रेवती नक्षत्र पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, गणित और तर्क शक्ति के कारक माने जाते हैं। इसलिए गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको गुरु का नक्षत्र लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में द्वाददेश और भाग्येश हैं। इसलिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। साथ ही जो लोग लोन लेना चाह रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुरु का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लाभेश है और धनेश मतलब बुध के नक्षत्र में गए हैं। इसलिए आपको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान के सहयोग से भी लाभ के योग हैं। कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं पुराने निवेश लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु आपके दशमेश और सप्तमेश हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी या खान- पान का काम करते हैं, तो यह समय आपको बेहतर साबित हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023