Jupiter Asta In Meen वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो उसका प्रभाव न के बरावर मानव जीवन पर पड़ता है। गुरु बृहस्पति अप्रैल की शुरुआत में अस्त होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय कुछ सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का अस्त होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में अस्त होंगे। साथ ही वृष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम कम हो सकती है। वहीं इस समय आपको नया निवेश नहीं करना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही साथ ही इस समय नया व्यापार शुरू करने से बचें। वहीं गुरु ग्रह का आपकी राशि के स्वामी से शत्रुता का भाव है। इसलिए गुरु ग्रह का अस्त होना आपको प्रतिकूल साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु ग्रह का अस्त होना कर्क राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली में नवम भाव में अस्त होंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। साथ ही कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति छठे और नौवें भाव का स्वामी है। इस अवधि में कर्क राशि वालों को कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर इस समय आप यात्रा करने से बचें और अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। वहीं छात्रों को इस अवधि में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का अस्त होना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में आठवें भाव के स्वामी हैं। साथ ही कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति चौथे और सातवें भाव का स्वामी भी हैं। इसलिए आप लोगों के इस समय जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। वहीं इस समय सेहत मे भी कुछ गिरावट आ सकती है।
साथ ही व्यापार में धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ दबाव देखने को मिल सकता है। सात ही जनियर और सीनियर के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।