Guru And Venus Enter In Youth Stage: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर युवा, कुमार और वृद्ध अवस्था में संचरण करते हैं। जिसमें ग्रह युवा अवस्था में शुभ और तेजी से फल व्यक्ति को प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि गुरु और शुक्र ग्रह अपनी युवा अवस्था में प्रवेश कर चुके हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस परिवर्तन से आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
गुरु और शुक्र का युवा अवस्था में चलना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली में हंस नाम का राजयोग बनाया है। वहीं शुक्र ग्रह ने भी आपकी गोचर कुंडली में मालव्य राजयोग बनाया है। इसलिए समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आय में इजाफा हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र का युवा अवस्था में भ्रमण करना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शुक्र लाभ स्थान में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। जिन लोगों का व्यापार या काम- कारोबार विदेशों से जुड़ा हुआ है तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। पुराने निवेश से भी धनलाभ होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु और शुक्र का युवा असवस्था में चलना कर्क राशि के जातकों को धनलाभ के योग बन रहे हैं। क्योंकि गुरु और शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं की वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं इस समय जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनकी परेशानियां भी बहुत जल्द खत्म हो सकती हैं। इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र का युवा अवस्था में भ्रमण करना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मालव्य और हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए इस अवधि में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। वहीं भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।