Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मीन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग 22 मार्च को बनेगा। साथ ही इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। आपको बता दें कि इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों ऐसी हैं, जिनको लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको विदेश से लाभ की संभावना है। मतलब अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो लाभ हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहत हैं , उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही प्रतियोगी छात्र कोई परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। लेकिन मन में थोड़ी बैचेनी रह सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आप निवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप बैंक बैलेंस को अच्छे से मेंटेन करेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गजकेसरी राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
वहीं जो लोग शिक्षक, धर्म गुरु और विचारक हैं उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आप वाहन और कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।