Gajkesari Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मीन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोग का निर्माण 22 मार्च होगा। साथ ही इस दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। आपको बता दें कि इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियों ऐसी हैं, जिनको आर्थिक लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापारी इस अवधि में नए बिजनस को टेक ओवर करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर कोई नई डील इस वक्‍त कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, मार्केटिंग वर्कर हैं, उनको यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही जिन लोगों ने किसी सरकारी नौकरी में सफलता पाने के लिए हाल ही में कोई परीक्षा दी है उन्‍हें इस वक्‍त सफलता मिलने की उम्‍मीद है। वहीं जो काम आपके रुके हुए थे, वो बन सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

गजकेसरी राजयोग मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आर्थिक मामलों और व्यापार में भी लाभ पाएंगे। इस वक्‍त अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए यह वक्‍त बहुत ही शानदार और सफलता देने वाला माना जा रहा है।

साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग विवाहित हैं, उनके संबंधों में मजबूती आएगी। वहीं इस समय आपके जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023