Gajkesri Yog Neechbhang Rajyog Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि लगभग 100 साल बाद 4 महायोग मीन राशि में बनने जा रहे हैं। ये योग गजकेसरी, नीचभंग, बुधादित्य और हंस राजयोग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 महायोग बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह 4 राजयोग आपकी राशि से लाभ स्थान में बन रहे हैं। साथ ही आपके धन के स्वामी लाभ स्थान में, वहीं आपके उन्नति, बुद्धि, आकस्मिक धनलाभ के स्वामी लाभ स्थान में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इनकम में इस अवधि में बढ़ेगी। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बढ़ेंगे। वहीं इस समय पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही अगर इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
चार राजयोग बनने से कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में यह 4 राजयोग भाग्य स्थान पर बनने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो काम बन नहीं रहे थे, वो बनने लगेंगे। वहीं बचत बैंकिंग के कार्य सधेंगे। कार्यक्षेत्र में इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे। साथ ही शुभ सूचनाएं पाएंगे। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती हैं। साथ ही जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं छात्र उन लोगों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी, नीचभंग, बुधादित्य और हंस राजयोग कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी मार्च के बाद पदोन्नति मिल सकती है। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही करियर व्यापार में वरिष्ठों समकक्षों का सहयोग मिलेगा। साथ ही लाभ, प्रबंधन और प्रशासन के मामले पक्ष में रहेंगे। वहीं पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
चार महायोग बनने से कन्या राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह 4 राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बन रहे हैं। क्योंकि आपके लाभ के स्वामी सप्तम भाव पर विराजमान हैं। साथ ही सुख- साधन और प्रापर्टी के स्वामी सप्तम भाव में रहेंगे। इसलिए इस समय आपका कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है।
साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। वहीं जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी, नीचभंग, बुधादित्य और हंस राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बन रहा है। जिसे सुख- साधन और प्रापर्टी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आप कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख मिल सकता है। वहीं इस समय करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही भाग्य का भी साथ मिलेगा। इस समय राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।