Chanakya Niti: दुख और सुख जीवन का एक हिस्सा है। कभी किसी चीज से इंसान को खुशी मिलती है तो कभी दुख। चाणक्य ने अपनी नीति के माध्यम से बताया है कि किसी भी व्यक्ति को कौन सा दुख सबसे ज्यादा चोट पहुंचाता है। आचार्य चाणक्य नीतियों के ज्ञाता थे। इनके द्वारा लिखा गया चाणक्य नीति ग्रंथ आज के दौर में युवाओं की पसंद बना हुआ है। जीवन को लेकर इनकी नीतियां काफी व्यवहारिक हैं। जो मनुष्यों को आगे बढ़ने के ओर अग्रसर करती हैं। जानिए चाणक्य की नीतियों अनुसार जीवन में सबसे बड़ा दुख क्या है…
Love Astrology: राशि अनुसार जानिए लाइफ में कितनी बार हो सकता है आपको प्यार
जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका का वियोग: चाणक्य अनुसार कोई भी अपने हमसफर का वियोग नहीं सह पाता। किसी के लिए भी अपने जीवनसाथी से दूर होने का दुख सबसे बड़ा होता है। क्योंकि जीवन में प्यार का रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है जिसकी सभी को चाह रहती है।
मित्रों या सगे संबंधियों द्वारा अपमान: मित्र या किसी करीबी व्यक्ति द्वारा हुए अपमान को कोई आसानी से नहीं भूला पाता। क्योंकि ये दिल के रिश्ते होते हैं इनसे अपमानित होने पर व्यक्ति को काफी दुख होता है।
किसी से लिया हुआ कर्ज: स्वाभिमानी व्यक्ति को अगर किसी से कभी कर्ज लेना पड़ता है। तो वह अपने आप को कमजोर महसूस करने लगता है। जिसका दुख उसे अंदर ही अंदर खाता रहता है।
गरीबी: किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुख गरीबी होता है। लोग गरीबी को अपने लिए अभिशाप मानते हैं। गरीब व्यक्ति हर पल आर्थिक तंगी के चलते दुख में रहता है।
स्वार्थी लोगों का साथ: ना चाहते हुए भी स्वार्थी लोगों के साथ रहना किसी भी इंसान के लिए सबसे बड़ा दुख होता है।
[bc_video video_id=”6005149055001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
नोट: चाणक्य की नीतियां राजा महाराजाओं के दौर के समय की है। आज के समय अनुसार इन नीतियों की हर बात की हम पुष्टि नहीं करते।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

