Chandra Grahan 2023 Dates and Time: साल 2022 अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है और नया साल 2023 जल्द ही शुरू होने वाला है। वहीं नए साल को लेकर काफी लोग उत्साहित हैं कि आना वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आना वाला बेहद अहम रहने वाला है। क्योंकि इस साल शनि, गुरु जैसे बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। तो वहीं इस साल 2 चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। साथ ही यहां हम आपको बताएंगे चंद्र ग्रहण के बारे में, ये कब- कब पड़ेंगे। साथ ही इनका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा… 

कब पड़ता है चंद्र ग्रहण

ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के समय आकाशीय मंडल में सूर्य- पृथ्वी- चंद्रमा एक सीध में आ जाते है। मतलब सूर्य, चंद्र के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है। आइये जानते है, साल 2023 में चंद्र ग्रहण कब- कब पड़ेगा…

पहला चंद्र ग्रहण (05 मई 2023)

आर्यभट्ट पंचांग के अनुसार साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण शुक्रवार 05 मई 2023 को पड़ेगा। वहीं भारतीय समयानुसार रात्रि 20:44 से प्रारंभ होकर, शनिवार 06 मई 2023 की मध्य रात्रि 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। वहीं यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया महाद्वीप के अधिकांश भागों ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका और हिन्द महासागर में देखा जा सकेगा। ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटा 8 मिनट रहेगी। वहीं यह एक उपच्छाया ग्रहण है। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

आइए जानते हैं 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष :- भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। साथ ही कार्यों में

रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ :- जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं।

मिथुन :- यह ग्रहण आपको अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।

कर्क :- सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन निजी सुख और स्वास्थ्य से संबंधित कमी आ सकती है।

सिंह :- काम- कारोबार में सफलता मिल सकीत है लेकिन धन का खर्च अधिक हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार में धनलाभ संभव है।

तुला:- सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। लेकिन  पारिवारिक क्लेश से मुक्ति भी मिल सकती है।

वॄश्चिक :- किसी विषय को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। लेकिन तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।

धनु :- कोई शुभ सूचना मिल सकती है, रिश्ते संबंधियों से मेल मिलाप बढ़ सकता है।

मकर :- करियर में सफलता व आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

कुंभ :-  काम- कारोबार में भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। मेहनत से ही तरक्की संभव है।

मीन :- विदेश यात्रा का योग बन रहा है। साथ ही लेन- देन करते समय सावधानी बरतें।

दूसरा चंद्र ग्रहण (28 अक्टूबर 2023)

साल 2023  का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। साथ ही आपको बता दें कि यह ग्रहण आश्विन पूर्णिमा, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार शनिवार को मध्य रात्रि 23 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा, वहीं अगर दिन रविवार को 29 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 56 मिनट तक चलेगा। इस ग्रहण का प्रभाव पूरे भारत पर दिखाई देगा।

वहीं इसके साथ यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका,उत्तर पूर्व अमेरिका सहित कई अन्य देशों में भी देखा जा सकेगा। इस ग्रहण की अवधि 03 घंटा 07 मिनट की रहेगी। इस ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर,शनिवार  सायं 04 बजकर 05 मिनट से लग जायेगा और ग्रहण मोक्ष अगले दिन सुबह 03 बजकर 56 मिनट तक हो जाएगा। इसलिए मोक्ष के बाद स्नान, दान आदि किया जा सकेगा।

जानिए, सभी राशियों पर क्या पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव

मेष :- मानसिक परेशानी और सिर पर चोट आदि लग सकती है।

वृषभ:- परिवार में क्लेश का माहौल हो सकता है। साथ ही धंन की हानि हो सकती है।

मिथुन :- धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं।

कर्क :- वाद- विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह :- संतान पक्ष की ओर से चिंता बनी रह सकती है।

कन्या :- अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला:-  जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक :- कोई बीमारी उभर सकती है। खर्चा हो सकता है।

धनु :- अपमान का सामना करना पड़ सकता है। वाद- विवाद हो सकता है।

मकर :- भौतिक सुखों की प्राप्ति संभव है।

कुंभ :- व्यापार में धनलाभ हो सकता है। 

मीन :- व्यापार में धीमा चल सकती है। धन की हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

आचार्य निधि (एस्ट्रोलॉजर)