Hindu Nav Varsh 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। साथ ही चैत्र नवरात्र का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है। आपको बता दें कि नए संवत्सर में प्रमुख ग्रहों की चाल बड़े ही शुभ संकेत दे रही है, क्योंकि इस दिन तीन बड़े राजयोग बन रहे हैं। आपको बता दें कि शश, गजकेसरी और बुधादित्य राजयोग इस दिन बन रहे हैं। वहीं शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में तो गुरु 12 साल मीन राशि में रहेंगे। जिससे यह नववर्ष 4 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
हिंदू नववर्ष तुला राशि के जातकों को अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव तो गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय जो छात्र हैं उनको वो इस समय किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं लव मैरिज के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप रोग-बीमारियों से बचे रहेंगे। वहीं अगर आप आध्यात्म, शिक्षा, रिसर्च और विचारक हैं, तो आपको यह समय अच्छा साबित हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव तो गुरु ग्रह तीसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। पदोन्नति भी हो सकती है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में आकर्षण देखने को मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपको भाई- बहनों का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
हिंदू नववर्ष सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि देव सप्तम भाव तो गुरु ग्रह अष्टम स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। वहीं इस समय आपको साझेदारी के काम में भी सफलता मिल सकती है या पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपको 17 जनवरी से शाढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव तो गुरु ग्रह चतुर्थ स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही कोई अन्य लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं अगर आपका व्यापार विदेशों से जुड़ा हुआ है, तो यह समय आपको शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको भाई- बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा।