Budh Dev Transit In Makar: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करते हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए सकारात्मक रहता है, तो किसी के लिए नकारात्मक रहता है। आपको बता दें कि 7 फरवरी को बुध देव मकर राशि में प्रवेश (Mercury Planet Transit In Makar) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी और सुखद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आप लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साथ ही आपका अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस समय व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे संंतान, प्रेम सबंध और उन्नति का भाव माना जाता है। आपके मान सम्मान में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को ज्यादा अधिकार दिए जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपका प्रेम- संबंध विवाह में बदल सकता है। वहीं संतान पक्ष से इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और संतान का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का का प्लान बना सकते हैं। वहीं नौकरपेशा लोगों का बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो इस समय व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।