Vastu Tips From Home: वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। वास्तु के अनुसार अगर हमारा घर बना हुआ हो तो जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं अगर घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में दरिद्री छा जाती है। साथ ही घर में कलह का माहौल रहता है और निगेटिवटी बनी रहती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको घर पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही मांं लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। आइए जानते हैं इन वस्तुओं के बारे में…
धातु का हाथी रखें इस स्थान पर
वास्तु के अनुसार बेडरूम में पीतल या चांदी का हाथी रख सकते हैं। हिंदू धर्म में हाथी को ईश्वर का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। साथ ही हाथी को समृद्धि एवं ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धातु रखने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धातु का कछुआ
शास्त्रों के अनुसार कछुए में स्वंय मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए धातु का कछुए को घर में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि कछुए का मुख कमरे के अंदर जाता हुआ दिखना चाहिए। घर में धातु का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं हिन्दू धर्म के अनुसार समुद्र मंथन के समय विष्णु जी ने कछुए का अवतार धारण किया था। इसलि कछुए का संबंध भगवान विष्णु से भी माना जाता है।
घोड़े की नाल लगाएं इस जगह
घोड़े की नाल रखने से घर में से नकारात्मक ऊर्जा का वास खत्म होता है। इसलिए घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। जिससे किसी नजर भी नहीं लगती है। साथ ही आप घोड़े की नाल को धन रखने के स्थान पर भी रख सकते हैं।
लाफिंग बुद्धा
घर में लाफिंग बुद्धा रखना भी शुभ माना जाता है। इसे रखने के लिए उत्तर पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। घर में इसे रखने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। साथ ही आप किसी को हंसते हुए लाफिंग बुद्धा गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है।
घर में रखें मोतीशंख
वास्तु के अनुसार मोती शंख का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इस शंख को बुधवार वाले दिन विधि- विधान से पूजा करके तिजोरी में रखा जाए। तो तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल और भंडार में पैसा टिकने लगता है। साथ ही सुख- समृद्धि जीवन में आने लगती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।