Dhan Samrajya Yoga: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही इसी समय वह अपनी नीच और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने मीन राशि में गोचर कर लिया है, जो उनकी नीच राशि मानी जाती है। वहीं इस समय वह 15 से 16 डिग्री के आसपास फुल नीच अवस्था में पहुंच गए हैं। जिससे धन साम्राज्य योग बन रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए धन साम्राज्य योग शुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक समृद्धि हो सकती है। साथ ही धन की आवक बनी रहेगी। वहीं आपकी बुद्धि, कार्यशक्ति, स्मरण शक्ति, आपकी भाषा शैली के स्वामी बुध ही हैं। साथ ही यह योग लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
धन साम्राज्य योग मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी, सुख- साधनों के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कोई फाइल रुकी हुई थी, वो पास हो सकती है। वहीं अगर आपका काम सरकारी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो बन सकता है। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए धन साम्राज्य योग आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि कर्म भाव के स्वामी होकर बुध ग्रह यह योग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप ठेकेदारी का काम करते हैं, तो आपको यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। वहीं इस समय आप प्रयास जारी रखें।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धन साम्राज्य योग धनु राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के केंद्र भाव में नीचभंग राजयोग और हंस राजयोग बना हुआ है। वहीं बुध की सप्तम दृष्टि आपके करियर के घर पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।