Saraswati Puja 2023: बसंत पंचमी का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023) का त्योहार मनाया जाता है। जो इस साल 26 जनवरी को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं बसंत पचंमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

बसंत पचंमी 2023 शुभ मुहूर्त और तिथि (Basant Panchami 2023 Shubh Muhurt And Tithi) 

वैदिक पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी तिथि 25 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं बसंत पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी को सुबह 07 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में आप मां सरस्वती की पूजा- अर्चना कर सकते हैं।

बसंत पंचमी की पूजा विधि (Basant Panchami 2023 Puja Vidhi) 

बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी स्नान कर लें। इसके बाद साफ सुथरे पीले वस्त्र धारण कर लें। वहीं फिर मांं सरस्वती की मूर्ति या चित्र को चौकी पर स्थापित करें। फिर धूप और घी का दीपक जलाएं। मां सरस्वती को भी हल्दी, केसर, पीले फूल, पीली मिठाई अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। अंत में मां सरस्वती की आरती करें। वहीं भोग को घर के सभी सदस्यों को बांट दें।

बसंत पंचमी मंत्र (Maa Saraswati Vandana)

* या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।

* शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं।

वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।।

हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌।

वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌।।

जानिए महत्व

देवी सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी कहा जाता है। मतलब जो छात्र पढ़ाई में कमजोर हो उन लोगों को बसंत पंचमी के दिन खासकर सरस्वती मां की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। बसंत पंचमी के दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन संगम में स्नान किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023