Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में हैं। क्योंकि वह उनका भक्तों की समस्या बताने का अनूठा तरीका है। आपको बता दें कि वह भक्तों का समस्या को पहले से ही एक पर्चे पर लिख देते हैं। साथ ही धीरे- धीरे शास्त्री जी के प्रशंसकों की संख्या देश ही नहीं विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही नेता से लेकर अभिनेता तक बागेश्वार धाम में हाजिरी लगा चुके हैं।

आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभी गरीब कन्याओं का विवाह कराया था, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए थे। वहीं अभी हाल फिलहाल में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के घर पर लक्ष्मी रुक नहीं रही हो तो 5 गोमती चक्र, 7 तांबे के सिक्के, पीले रंग का सवा मीटर कपड़ा और सवा किलो चावल डालकर गुरुवार के दिन इस मंत्र ऊं श्रीं ह्रीं का 108 बाद जाप करें। साथ ही इसके बाद पोटली को बांधकर अपने धन स्थान पर रख दें। साथ ही हर दीपावली उसकी पूजा- अर्चना करें। ऐसा करने से लक्ष्मी रुकने लगेगी। साथ ही धन में वृद्धि होने लगेगी।

जानिए कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को हुआ। साथ ही इनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और मां सरोज गर्ग है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुरू में सत्यनारायण भगवान की कथा करते थे और बाद में  छतरपुर के गांव गड़ा में बालाजी हनुमान मंदिर के पास दिव्य दरबार लगाने लगे और धीरे- धीरे दरबार में भक्तों- प्रंशसकों की भीड़ बढ़ने लगी। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सन्यासी बाबा को अपना गुरु बताते हैं।

वहीं अभी फिलहाल में एंकर ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा कि आपकी इनकम किनती है। तो उन्होंने बताया कि जितने सनातनी उतनी इनकम। वहीं जब उनके पूछा कि उनको मुस्लिमों से दिक्कत है, तो उन्होंने बोला हमको मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है और हमारे तो कई दोस्त मुस्लिम है। साथ ही हम लोग साथ में बैठकर चाय भी पीते हैं।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023