Astrology: धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर आर्थिक समृद्धि आने की मान्यता है। वहीं तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने पर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई राशियां ऐसी हैं, जिन पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियां हैं, जिन पर धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। साथ ही इन राशियों को मां लक्ष्मी की कृपा से हानि भी नहीं होती है।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस राशि के जातक जो भी कार्य शुरू करते है, उन्हें मां लक्ष्मी का साथ सदैव मिलती है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है। वहीं समाज में भी छवि अच्छी होती है।

तुला राशि

मान्यता है कि इस राशि के जातकों को हमेशा मां लक्ष्मी का साथ मिल सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही सभी कार्य भी समय पर पूर्ण होते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जातकों की सुख-सुविधाएं हमेशा बनी रहती है। जातकों को कभी धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। इस राशि के जातक बेहद मेहनती और बुद्धिमान होते हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023