Akshaya Tritiya 2023: शास्त्रों में अक्षय तृतीया विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के मुताबिक यह त्योहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। विवाह के लिए भी ये दिन बेहद शुभ माना गया है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किये गये कार्य सफल होते हैं और उनमें किसी भी तरह की बाधाएं नहीं आती। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं सोना खरीदना का शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व…

अक्षय तृतीया 2023 तिथि (Akshaya Tritiya 2023 Tithi)

वैदिक पंचांग के मुताबिक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 48 मिनट से आरंभ हो रही है, जो अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसलिए इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय

22 अप्रैल 2023 (शनिवार):  सुबह 07 बजकर 48 मिनट से 23 अप्रैल सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर

23 अप्रैल 2023 (रविवार):  सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 7 बजकर 46 मिनट तक

अक्षय तृतीया का महत्त्व

शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम का जन्म भी अक्षय तृतीया को ही हुआ था। साथ ही  सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ भी इसी दिन से माना जाता है। वहीं पंचांग अनुसार इस दिन सूर्य देव मेष राशि तो और चंद्रमा वृष राशि में होते हैं। वृष राशि में चंद्रमा उच्च के माने जाते हैं। मान्यताओं अनुसार मां गंगा का धरती पर आगमन इस शुभ तिथि पर ही हुआ था।

साथ ही माना जाता है कि वेद व्यास एवं श्रीगणेश द्वारा महाभारत ग्रन्थ के लेखन का प्रारंभ भी इसी तिथि से हुआ था। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन नए कार्य की शुरुआत करने पर शुभ फल प्राप्त होता है। मान्यता है जो लोग इस दिन लोग लोग सोना या चांदी खरीदे हैं, उनके जीवन में धन- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उन पर बना रहता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023