Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप बना हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। लेकिन क्या आपको पता हैं घर की हर दिशा का विशेष महत्व होता है। मतलब इन दिशाओं में हर समान को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितृदोष लग सकता है। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं घर की उत्तर दिशा में कौन सी चीज रखनी चाहिए। जिससे आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। साथ ही वास्तु देवता प्रसन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं उत्तर दिशा में कौन सी चीज रखनी चाहिए…
जानिए, उत्तर दिशा के बारे में
नवग्रह मंडल और वास्तु पुरुष में उत्तर दिशा को प्रमुख माना गया है। क्योंकि इस दिशा से मैगनेटिव बेब्स निकलती हैं। साथ ही इसमें दो पोल होते हैं नार्थ और साउथ पोल। नार्थ पोल को बहुत शुभ माना गया है। एक तो भारत एक उत्तरी दिशा में हिमालय है और हिमालय पर भगवान शिव और कुबेर भगवान वसते हैं। कुबेर धन- संपत्ति के देवता है। कुबेर देवता ही व्यक्ति को धनवान बनाते हैं। क्योंकि कुबेर स्थायी धन व्यक्ति को देते हैं। वहीं वास्तु अनुसार उत्तर दिशा का आधिपति कुबेर देवता को माना गया है। लेकिन अगर उत्तर दिशा में कुछ गड़बड़ी है तो कुबेर देवता का वास आपके घर में नहीं होगा। साथ ही उत्तर दिशा के स्वामी बुध ग्रह भी हैं।
इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आपके घर की उत्तर दिशा में बॉशरूम है तो कुबेर देवता का वास आपके घर में नहींं होगा। साथ ही अगर उत्तर दिशा बंद है,तो भी कुबेर देवता रुष्ट हो सकते हैं। वहीं अगर उत्तर दिशा में भारी फर्नीचर रखा हुआ है तो भी कुबेर देवता का आशीर्वाद आपको नहीं मिलेगा।
उत्तर दिशा में रखें ये एक चीज
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को हमेशा खाली और साफ सुथरा रखें। साथ ही उत्तर दिशा में एक पारद शिवलिंग रखें। जो आपको धनवान बना सकते हैं। क्योंकि पारद धातु कुबेर देवता को विशेष प्रिय है। साथ ही पारद धातु का संबंध बुध ग्रह से भी है। लेकिन ध्यान रखें पारद शिवलिंग सवा इंच से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।