MP Vidhan Sabha Election Chunav Result 2018: मध्य प्रदेश में 230 सीटों विधानसभा सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों की बात करें तो शिवराज का सीएम बनने का सपना टूटता नजर आ रहा है। जहां शुरुआत में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर दिख रही थी तो वहीं अब कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। बता दें कि रुझानों में प्रदेश में भाजपा को 103, कांग्रेस को 113 जबकि अन्य को 14 सीटें मिली हैं। ऐसे में शिव’राज’ खत्म होते दिख रहा है। ऐसे में शिवराज ने भाजपा की बैठक बुलाई है। वहीं प्रदेश में रुझानों को बढ़ते देख कमलनाथ से मिलने पहुंचे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह। ऐसे में ये माना जा रहा है कि जीत को पक्का मान दोनों दिग्गज आगे की रणनीति पर बात करेंगे।
शिवराज की बैठक
प्रदेश में जिस तरह से रुझान दिख रहे हैं। उसमें गठबंधन बनने के बड़े आसार दिख रहे हैं। जिसके चलते शिवराज ने भी बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में शिवराज गठबंधन पर चर्चा कर सकते हैं।
‘कमल’नाथ की बैठक
अगर रुझानों की बात करें तो ‘कमल’ मुरझाते हुए नजर आ रहा है वहीं ‘पंजे’ की पकड़ मजबूत दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह मिलने पहुंचे हैं कमलनाथ से। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस आगे है लेकिन अभी तक प्रदेश मुखिया के लिए कोई भी एक चेहरा सामने नहीं आया है। बड़ा सवाल ये है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो आखिर कौन होगा प्रदेश का मुख्यमंत्री ?
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh Election Result 2018
बन सकती है त्रिशंकु विधानसभा
प्रदेश में 230 विधानसभा सीटे हैं ऐसे में 116 सीटों पर जीत जरूरी है। लेकिन कोई भी पार्टी 116 के बहुमत तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। बता दे कि बसपा को 8 सीटें मिली हैं। जिसके चलते मायावती को बतौर किंग मेकर देखा जा रहा है।
2013 का गणित
गौरतलब है कि 2013 में भाजपा ने 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबिक कांग्रेस को महज 58 सीटों पर कब्जा किया था।