Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ‘द प्लूरल्स पार्टी’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रिया ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें से 122 विधानसभा सीटों से महिलाओं को उतारा जाएगा, जो देश के चुनावी इतिहास में नया कीर्तिमान होगा। पुष्पम प्रिया ने यह बातें एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहीं।
पुष्पम प्रिया ने कहा कि उनका यह कदम पुरुष वर्चस्व वाली राजनीति को चुनौती देने की दिशा में एक कोशिश है। महिलाओं को लेकर जो सोच है, वह अब बदलने की जरूरत है, क्योंकि महिलाएं अपने विजन के साथ राज्य और देश को आगे ले जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार के दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधन ‘एनडीए और महागठबंधन’ अगामी विधानसभा चुनाव में किसी महिला को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हैं, तो वे अपने चेहरे से मास्क हटा देंगी।
‘बिहार की राजनीति में अब तक 23 सीएम बने, महिला केवल एक बार’
‘द प्लूरल्स पार्टी’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह मास्क तब उतर जाएगा जब दोनों बड़े गठबंधन एनडीए और महागठबंधन मुख्यमंत्री पद के लिए किसी महिला को आगे करेंगे। बिहार की राजनीति में अब तक 23 मुख्यमंत्री में सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री बनी हैं और वह भी विशेष परिस्थिति में, हालांकि मैं राबड़ी देवी का पूरा सम्मान करती हूं।
‘नीतीश कुमार पूरी तरह फिट नहीं’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि वे अब पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में बिहार को अब एक नई सोच की जरूरत है। साथ ही यह भी जोड़ा कि जेडीयू से चुनाव लड़ना उनके लिए आसान था, लेकिन बदलाव लाना संभव नहीं होता।
पुष्पम प्रिया ने कहा कि नीतीश कुमार भी तीन बार हारे थे, फिर जीतकर मुख्यमंत्री बने। मैं भी हारी हूं, लेकिन हारी नहीं हूं। इस बार विधानसभा चुनाव में यह देखने को मिलेगा क्योंकि हमारे कार्यकर्ता बिहार को आगे बढ़ाने के विजन के साथ लगातार काम कर रहे हैं।
विरोधी भ्रम फैलाते हैं- पुष्पम प्रिया
राजनीति में सक्रियता को लेकर हो रही आलोचनाओं पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि वह लगातार प्रदेश भर में पदयात्रा कर रही हैं। गांव-गांव जाकर महिलाओं व युवाओं से संवाद कर रही हैं। पटना में कम दिखने के कारण विरोधी यह भ्रम फैलाते हैं कि वह राजनीति से गायब हो गई हैं।
‘हमारे लिए मुद्दे वही हैं जो 2020 में थे’
पुष्पम प्रिया ने कहा कि हमारे लिए मुद्दे वही हैं जो 2020 में थे। बिहार में औद्योगिकरण, आईटी क्रांति और युवाओं के लिए रोजगार। तब मेरा मजाक उड़ाया गया था, लेकिन अब जो सत्ता में हैं वही लोग औद्योगीकरण की बात कर रहे हैं। सत्ता में आने के बाद इन लोगों ने औद्योगीकरण की कोशिश की है लेकिन सफल नहीं हुआ है क्योंकि उनकी नियत सही नहीं है।
प्रशांत किशोर और उनके 2000 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज
विधानसभा चुनाव में खुद के उतरने को लेकर पुष्पम प्रिया ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें दरभंगा से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि यह उनके लिए थोड़ी दुविधा की स्थिति है, क्योंकि वहां से संजय सरावगी विधायक हैं। उनके साथ पारिवारिक रिश्ते हैं, फिर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस बार हर हाल में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह दरभंगा जिले के ही किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
कन्हैया, चिराग और प्रशांत किशोर पर कसा तंज
युवा चेहरों पर बोलते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने कन्हैया कुमार, चिराग पासवान और प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। प्रिया ने कहा कि कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति बेगूसराय से हारे, फिर दिल्ली चले गए, वहां भी हारे और अब फिर बिहार की याद आ रही है। चिराग पासवान पर उन्होंने कहा कि वे तभी व्यवस्था के खिलाफ बोलते हैं जब चुनाव करीब होता है। प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि वे युवा नहीं हैं, लेकिन युवा सोच का होना ही असली युवापन है।
पापा जल्दी टीवी चलाओ, हमला हो गया… लालू राज में हुए सबसे बड़े जहानाबाद जेल कांड की पूरी कहानी
पुष्पम प्रिया की पार्टी ‘द प्लूरल्स पार्टी’ को इस बार चुनाव आयोग से ‘सिटी’ यानी ‘सीटी’ चुनाव चिह्न मिला है। इसी सिलसिले में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी और महासचिव डॉ. अनुपम सुमन पटना में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ‘सिटी एक बुलावे का प्रतीक है। यह एक नई शुरुआत और बदलाव का आह्वान है।
पुष्पम प्रिया चौधरी कौन हैं?
पुष्पम प्रिया चौधरी द प्लूरल्स पार्टी की चीफ है। वो जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। 2020 में विज्ञापन देकर सीएम पद के लिए चुनाव में उतरीं थी। 2020 कि विधानसभा चुनाव में बिहार की दो विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा था। पुष्पम प्रिया को इन दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उनकी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी को जीत नसीब नहीं हुई थी। पुष्पम प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की है। वहीं, बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है। पढ़ें…पूरी खबर।