इन दोनों नेताओं के आने से आम आदमी पार्टी को तो फायदा होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तंज कसे हैं। विनायक दुबे नाम के एक यूजर ने लिखा, “हम पहले भी इन्हें वोट नहीं देते थे, अब भी न देंगे”

केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि “इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई सागठिया का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। हम सबको मिलकर गुजरात के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करना है।” इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कई भाजपा नेताओं, कर्नाटक के पूर्व आईपीएस अफसर समेत कुछ प्रभावशाली नेताओं और हरियाणा के कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं।

इसी क्रम में उन्होंने हाल में ही गुजरात में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली थी और उसके बाद वह हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में 20 दिन के अंदर भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी लेने लगे।

दरअसल, हिमाचल पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि यहां की जनता तंग आ गई है। हमें राजनीति करना नहीं आता, लेकिन हमने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने केवल 20 दिन के भीतर ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। अगर हम 20 दिन में भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया।