प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया। गाजीपुर, वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, बरेली समेत 11 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रासफर किया गया। वहीं कई जगहों के कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी समेत कई आईएएस अधिकारियों को नए जगह पर भेजा गया। अभी तक वाराणसी के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे एस राजलिंगम को प्रमोशन देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी मंडल का मंडलायुक्त (कमिश्नर) बनाया। इससे पहले भी वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को वाराणसी का ही कमिश्नर बनाया गया था जो इस आदेश तक वाराणसी के कमिश्नर थे। अब उन्हें सरकार में सचिव के रूप में काम करना होगा।

मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक पांडेय को नई जिम्मेदारी देते हुए सीएम योगी ने हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया। इसी तरह अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को बरेली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि प्रदेश सरकार में विशेष सचिव अनुपम शुक्ला को अंबेडकरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

कई जगहों के सीडीओ और नगर आयुक्त बदले

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर बीती रात जारी किए गए आदेश के अनुसार कुल 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 11 जिलाधिकारी, 1 कमिश्नर, समेत कई नगर आयुक्त, सीडीओ समेत सचिव स्तर के अधिकारियों को नए जगह पर काम करने के लिए भेजा गया। शैलेश कुमार को जिलाधिकारी भदोही, आलोक कुमार को संत कबीर नगर का डीएम बनाया गया है।

क्रम संख्याअधिकारी का नामवर्तमान पदनवीन कार्यभार
1कौशल राज शर्मामंडलायुक्त, वाराणसीसचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
2एस. राजलिंगमजिलाधिकारी, वाराणसीमंडलायुक्त, वाराणसी
3सत्येंद्र कुमारविशेष सचिव, मुुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासनजिलाधिकारी, वाराणसी
4अभिषेक पांडेयउपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठजिलाधिकारी, हापुड़
5अविनाश सिंहजिलाधिकारी, अंबेडकरनगरजिलाधिकारी, बरेली
6अनुपम शुक्ला विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन व निदेशक, यूपीनेडा एवं प्रबंध निदेशक, यूपी रेनुवबिल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेडजिलाधिकारी, अंबेडकरनगर
7अविनाश कुमारजिलाधिकारी, झांसीजिलाधिकारी, गाजीपुर
8मृदुल चौधरीजिलाधिकारी, महोबाजिलाधिकारी, झांसी
9महेंद्र सिंह तंवरजिलाधिकारी, संत कबीरनगरजिलाधिकारी, कुशीनगर
10शैलेश कुमारउपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबादजिलाधिकारी, भदोही
11लक्कू वेंकटेश्वरलूप्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी व दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान तथा निदेशक, अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज, उ०प्र०प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत
12अमित गुप्ताप्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासनप्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के का अतिरिक्त प्रभार
13प्रेरणा शर्माजिलाधिकारी, हापुड़निदेशक, सूडा
14नवनीत सिंह चहलजिलाधिकारी, आजमगढ़विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन