मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक 18 साल का लड़का घर से अचानक गायब हो गया। घरवाले उसे दो महीने तक खोजते रहे मगर उसका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसे खोजना शुरू किया। पुलिस उसे खोजते हुए जब उसके पास पहुंची तो हैरान रह गई। लड़का ने अपना गेटअप बदल लिया था। वह साड़ी, चूड़ी और बिंदी पहने हुए था। साड़ी में वह किसी महिला की तरह दिख रहा था। इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने उसे पकड़कर हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

महिला के गेटअप में मिला लड़का

दरअसल, लड़का दो महीने बाद किन्नरों के डेरे पर मिला। पुलिस जब उसके पास पहुंची को वह साड़ी, बिंदी पहने महिला के गेटअप में मिला। लड़का दो महीने पहले पल्लव से गायब हो गया था। घरवाले उसे खोजते रहे। उन्होंने पुलिस में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। घरवालों को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि वह ग्वालियर में है।

इसके बाद पुलिस उसे पकड़ने गई। हरियाणा पुलिस ग्वालियर पहुंची और स्थानीय पुलिस को बताया कि लड़का दो महीने पहले गायब हो गया था। इसके बाद लोकल पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद वह लड़का मिल गया। उसका गेटअप देख पुलिस भी हैरान रह गई। लड़के ने महिला का गेटअप लिया था। असल में पुलिस ने जहां से लड़के को पकड़ा वह किन्नरों का डेरा है। पुलिस लड़के को लेकर आई और पल्लव पुलिस को सौंप दिया।

लड़के ने बताया उसे नाचने-गाने का शौक

पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसे बचपन से ही नाचने-गाने का शौक है। उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता। वह अपना शौक पूरा करने के लिए घर से मुंबई के लिए निकल गया। वह ट्रेन में बैठकर आगरा पहुंचा और किन्नरों के डेरे की तलाश की। इसके बाद वह हजीरा जा पहुंचा। उसने किन्ररों से बात की और उनके साथ रहने लगा। वह किन्नरों के साथ ही रहने लगा। उसने अपना गेटअप बदल लिया। घरवालों ने जब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर देखी तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसका पता लगाया।