मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को ‘फर्जी’ गांधी बताते हुए उनपर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह असल गांधी यानी महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म करने के सपने को पूरा करेंगे। बता दें कि चौहान ने गुरुवार (11 जुलाई) को राहुल गांधी को घरते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा डूबते जहाज से कप्तान के भागने के समान ही है।

जहाज छोड़कर कूद गया कप्तान: शिवराज सिंह चौहान ने नागपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने सुना है कि जब जहाज डूबता है तो, उसका कप्तान आखिर तक जहाज को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन यहां तो कप्तान ही जहाज से कूद गया।’

National Hindi News, 12 July 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

फर्जी गांधी ही पूरा करेंगे बापू का सपना: शिवराज सिंह ने आगे कहा, ‘महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के तत्काल बाद कहा था कि कांग्रेस का मकसद आजादी हासिल करना था और इसे अब भंग कर देना चाहिए।’ चौहान ने राहुल गांधी पर वार करते हुए यह भी कहा कि मेरे ख्याल से गांधी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी यही कहा था। अब फर्जी गांधी निश्चित रूप से असली गांधी का सपना पूरा करेंगे और कांग्रेस को खत्म करेंगे।’

 

Bihar News Today 12 July 2019: बिहार की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वेंटिलेटर पर है कांग्रेस पार्टी: बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाने में वक्त बर्बाद नहीं किया, बल्कि सदस्यता अभियान के जरिए संगठन का विस्तार करने में जुट गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी को संगठन के विस्तार के लिए विचार करने वाला पार्टी बताया और कहा, ‘ यह सिर्फ चुनावी बढ़त नहीं है। भाजपा चुनाव उन्मुख पार्टी नहीं है। हम संगठन के विस्तार पर काम कर रहे हैं जबकि कांग्रेस जैसी पार्टियां वेंटिलेटर पर है।’

कांग्रेस के पास नहीं संकट का समाधान करने वाला: उन्होंने आगे कहा, ‘ जब कोई खुदाई करता है और कड़ी मेहनत करता है तो उस पार्टी (कांग्रेस) का अध्यक्ष काम से गायब होता है।’ भाजपा उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है जो संकट का समाधान कर सके। कांग्रेस विधायक किसके पास जाएंगे क्योंकि उनकी बात सुनने वाला ही कोई नहीं है?