Bihar Red, Orange, Green Zone District-wise, City-wise List: केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक के लिए बढ़ा दी है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के जिलों को तीन कैटगरी में बांटा है। कोरोना मामलों की संख्या, उसके प्रसार की दर और मरीजों के ठीक होने की संभाव्यता को देखते हुए जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। बिहार के कुल 38 जिलों में से पांच जिलों को रेड जोन में रखा गया है, जबकि 20 जिलों को ऑरेंज और शेष 13 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

रेड जोन में पांच जिले: राज्य की राजधानी पटना समेत, मुंगेर, रोहतास, बक्सर और गया को शामिल किया गया है। इन पांच जिलों में राज्य के कुल कोरोना मरीजों के 53 फीसदी मरीज यहीं से हैं। इन जिलों में महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही रेड जोन में रखा गया है। शनिवार की सुबह 10 बजे तक मुंगेर में सर्वाधिक 95, रोहतास में 52, बक्सर में 51, पटना में 44 और गया में 6 कोरोना संक्रमति मरीज हैं। यानी इन पांच जिलों में कुल 248 मरीज हैं जो राज्य के कुल 466 मरीजों का 53 फीसदी होता है। गाइडलाइंस के मुताबिक रेड जोन वाले इलाकों में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। यहां रिक्शा, ऑटो, टैक्सी चलाने पर प्रतिबंध होगा। सैलून- ब्यूटी पार्लर, स्पा भी नहीं खुलेंगे। हालांकि, निजी वाहन से जरूरी सेवाओं के लि जाने की अनुमति होगी लेकिन दो ज्यादा लोग नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहन में सिर्फ चालक जा सकेगा। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया और आईटी सेक्टर में काम करने वालों को भी राहत दी गई है।

ऑरेंज जोन में ये जिले: राज्य के 20 जिले इस जोन में शामिल किए गए हैं। इनमें नालंदा, कैमूर, वैशाली, सीवान, दरभंगा, भागलपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, भोजपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, लखीसराय, बांका और पूर्णिया शामिल हैं। इस जोन में एक पैसेंजर व ड्राइवर के साथ कैब चलाने की अनुमति होगी। यहां दोपहिया वाहन पर पीछे बी सवारी बैठा सकेंगे। कुछ जरूरी सेवाओं के लिए एक जिले से दूसरे जिले में जाने की भी इजाजत होगी लेकिन ऑरेंज जोन में सैलून बंद रहेंगे। हालांकि, औद्योगिक कार्य शुरू हो सकेंगे।

ग्रीन जोन में 13 जिले: इस जोन में राज्य के 13 जिले शामिल हैं। इनमें शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल हैं। यहां या कोरोना का कम प्रभाव देखने को मिला है। इनमें से कई जिलों में एक-दो मरीज ही सामने आए हैं। इस जोन में सभी तरह की बड़ी आर्थिक गतिविधियों को छूट दी गई है। यहां बसें संचालित की जा सकेंगी लेकिन उनमें 50 फीसदी से ज्यादा यात्री नहीं बैठाने होंगे। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। बस डिपो में भी 50% कर्मचारी ही काम आएंगे। इस जोने में सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, जिम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे।

कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?