बिहार के नवादा में अंडा खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी ने रात में अंडा खाया था। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत खराब है। उन्हें सदर अस्पताल में बहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। मामला बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मोगलाखार मोहल्ले का है।
रात में खाया था अंडा
रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय खाने में सभी लोगों ने अंडा खाया था। इसके बाद वे सो गए। अचानक देर रात सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आने लगा। वे जमीन पर गिरने लगे। उन्हें उल्टी हो रही थी। इसके बाद वे बेहोश होने लगे। खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
एक ही परिवार के सदस्य
मोहम्मद इमरान की पत्नी खुशबू कुमारी (28), मोहम्मद इमाम (6), मोहम्मद मीर (5), मोहम्मद हमजा (4) और इनायत परवीन (10) की कंडीशन सीरियस है। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि सभी लोगों ने रात में अंडा खाया था। इसके बाद वे सो गए थे। अचानक देर रात सबी को उल्टी और चक्कर आने लगा। इसके बाद वे बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ती देख सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार सदस्यों की हालत काफी खराब है। फिलहाल 4 लोगों की हालत नाजुक है। परिवार के लोगों का कहना है कि यह सब अंडा के कारण हुआ है।