बिहार में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है पिछले चौबीस घंटे के भीतर प्रदेश में 1,07,727 सैंपल की जांच हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से 76,706 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 29,369 है। हालांकि अच्छी बात ये है कि बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी सुधरकर 71.94 फीसदी पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 17,87,198 सैंपल की जांच हो चुकी है।

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 2,525 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग सबसे अधिक 303 केस राजधानी पटना में मिले हैं। इसके अलावा बेगुसराय में 131, भागलपुर में 78, बक्सर में 67, ईस्ट चंपारण में 137, गया में 40, गोपलगंज में 68, जमुई में 25, खगड़िया में 23, मधुबनी में 203, मुजफ्फरपुर में 143, नालंदा में 91, पूर्णिया में 129, समस्तीपुर में 30 और सारण में 66 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बिहार में संक्रमण से मरने वाली संख्या भी बढ़कर 546 हो गई है।

वहीं, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गई जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 255 तक पहुंच गई है। वहीं संक्रमण के 843 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,067 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, राज्य के 24,067 संक्रमितों में से 15,348 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 8,464 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 16,682 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 843 संक्रमित पाए गए।।

Live Blog

09:22 (IST)18 Aug 2020
कोरोना से रांची बुरी तरह प्रभावित

झारखंड में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही हैं और संक्रमण से राजधानी रांची सबसे अधिक प्रभावित हुई है। शहर में 200 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है और एक्टिव केस की संख्या 2,194 तक पहुंच गई है। हालांकि 2,200 से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 662 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 23,334 पर पहुंच गया। प्रदेश में इस बीच 17 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 247 पर पहुंच गया। प्रदेश में करीब पांच लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

08:52 (IST)18 Aug 2020
बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन

बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। उच्चस्तरीय बैठक के बाद गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू रहेगा। बताया गया कि इसमें 30 जुलाई को जारी किया गया पिछला आदेश ही प्रभावी होगा। पिछले आदेश के मुताबिक राज्य में अभी भी धार्मिक स्थलों को बंद रखा जाएगा। धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा बस सेवाओं पर भी पाबंदी लगी रहेगी। हालांकि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि राज्य में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और अनलॉक तीन की प्रक्रिया शुरू होगी। मगर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी हैं। लॉकडाउन में शैक्षणिक संस्थान फिलहाल नहीं खुलेंगे। इसके स्थान पर ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी, मगर खाना पैक कराकर घर ले जा सकते हैं। सिनेमा हॉल और थियेटर अभी भी बंद रहेंगे। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात दस से सुबह पांच बजे तक घर से निकालने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि जरुरी सुविधाओं के लिए छूट होगी।

08:08 (IST)18 Aug 2020
बिहार: किस जिले में कितनी मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित जिन 546 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 104, भागलपुर में 41, गया में 38, रोहतास में 28, मुंगेर में 26, नालंदा में 23, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 21—21, भोजपुर में 20, वैशाली में 18, सारण में 16, समस्तीपुर में 15, बेगूसराय, दरभंगा एवं सिवान में 13—13, पश्चिम चंपारण में 14—14, नवादा में 12, अररिया एवं कैमूर में 09—09, जहानाबाद एवं सुपौल में 07—07, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, खगडिया एवं किशनगंज में 06—06, अरवल एवं सीतामढी में 05, बांका, लखीसराय, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं पूर्णिया में 04—04, शेखपुरा में 03, गोपालगंज में 02 तथा सहरसा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है।

07:39 (IST)18 Aug 2020
पटना में मिले सबसे अधिक केस

बिहार में सबसे अधिक 303 केस राजधानी पटना में मिले हैं। इसके अलावा बेगुसराय में 131, भागलपुर में 78, बक्सर में 67, ईस्ट चंपारण में 137, गया में 40, गोपलगंज में 68, जमुई में 25, खगड़िया में 23, मधुबनी में 203, मुजफ्फरपुर में 143, नालंदा में 91, पूर्णिया में 129, समस्तीपुर में 30 और सारण में 66 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4140 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76706 हो गई है। राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 71.94 प्रतिशत हो गई है। बिहार में अबतक 1787189 सैंपल्स की जांच की गई है। बिहार में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106618 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 542 हो गई है।

06:29 (IST)18 Aug 2020
झारखंड के धनबाद मंडल कारागार में 17 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित

झारखंड के धनबाद मंडल कारागार में 17 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) धनबाद राज महेश्वरम ने कहा कि रविवार को 76 कैदियों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी और इसमें से 17 में संक्रमण मिला है। महेश्वरम ने कहा, “संक्रमित कैदियों को पृथक-वास में रखा गया है और उनकी हालत पर चिकित्सक नजर रख रहे हैं।”

05:48 (IST)18 Aug 2020
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 लाख तक पहुंच गया।

04:34 (IST)18 Aug 2020
बिहार में अबतक 1787189 सैंपल्स की जांच की गई

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4140 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76706 हो गई है। राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 71.94 प्रतिशत हो गई है। बिहार में अबतक 1787189 सैंपल्स की जांच की गई है। बिहार में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106618 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 542 हो गई है।

03:22 (IST)18 Aug 2020
बिहार में कोविड-19 से 22 मरीजों की मौत

बिहार में रविवार को कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 542 हो गई।

02:00 (IST)18 Aug 2020
बिहार में नए केसों के लगातार मिलने से हालात गंभीर

बिहार में नए केसों के लगातार मिलने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। कोरोना वायरस से परेशान बिहार के लोगों के सामने बाढ़ भी मुसीबत बनी हुई है। इसी साल नवंबर में वहां विधानसभा के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में बिहार सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

00:38 (IST)18 Aug 2020
झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस 733 नए पॉजिटिव केस आए

झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस 733 नए पॉजिटिव केस आए। इसके अलावा 549 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और आठ लोगों ने दम तोड़ दिया।

23:40 (IST)17 Aug 2020
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 5 और लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 5 और लोगों की मौत हो जाने के बाद इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 542 तक पहुंच गई।

22:15 (IST)17 Aug 2020
कोरोना: बिहार के किस जिले में कितनी मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित जिन 542 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 104, भागलपुर में 41, गया में 38, रोहतास में 28, मुंगेर में 26, नालंदा में 23, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 21—21, भोजपुर में 20, वैशाली में 18, सारण में 16, समस्तीपुर में 15, बेगूसराय, दरभंगा एवं सिवान में 13—13, पश्चिम चंपारण में 14—14, नवादा में 12, अररिया एवं कैमूर में 09—09, जहानाबाद एवं सुपौल में 07—07, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, खगडिया एवं किशनगंज में 06—06, अरवल एवं सीतामढी में 05, बांका, लखीसराय, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं पूर्णिया में 04—04, शेखपुरा में 03, गोपालगंज में 02 तथा सहरसा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है। 

20:26 (IST)17 Aug 2020
बिहार: कोरोना के चलते किस जिले में कितने मामले

Image

20:24 (IST)17 Aug 2020
बिहार: किस जिले में कितने मामले

Image

19:31 (IST)17 Aug 2020
बिहार: रिकवरी दर 71.94 प्रतिशत हुई

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4140 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76706 हो गई है। राज्य में कोरोना से रिकवरी दर 71.94 प्रतिशत हो गई है। बिहार में अबतक 1787189 सैंपल्स की जांच की गई है। बिहार में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106618 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 542 हो गई है।

18:45 (IST)17 Aug 2020
बिहार में कोेरोना से कैसा है हाल

17:07 (IST)17 Aug 2020
बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। बिहार में लॉकडाउन 6 सितंबर तक बढ़ाया गया है। दुकान और बाजार कुछ शर्तों के साथ खोलने का फैसला लिया गया है।

15:40 (IST)17 Aug 2020
पटना में 300 से ज्यादा नए केस मिले

बिहार में आज कोरोना वायरस के 2,525 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज सबसे अधिक 303 केस राजधानी पटना में मिले हैं।

15:14 (IST)17 Aug 2020
बिहार: आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक-3 के प्रावधानों को भी जारी रखा गया

14:22 (IST)17 Aug 2020
बिहार: लॉकडाउन पर इससे पहले क्या जानकारी आई, जानिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। प्रदेश में 17 अगस्त यानी आज से अनलॉक तीन लागू होगा। हालांकि इस बीच कुछ पाबंदियां भी लागू रहेंगी। लॉकडाउन हटाने के बाद बिहार में दुकाने खोलने के समय में छूट दी गई है। पहले जरुरी सुविधाओं को छोड़कर सुबह दस से शाम छह बजे तक दुकान खोलने की इजाजत थी। अब इस पाबंदी को हटाने का निर्णय लिया गया है। मगर जिन क्षेत्रों में कोरोना से हालात ठीक नहीं हैं वहां प्रशासन सख्ती लागू कर सकता है। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने 16 अगस्त तक राज्य में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया था। हालांकि ताजा छूट में भी शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसके स्थान पर ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी, मगर खाना पैक कराकर घर ले जा सकते हैं। बस, सिनेमा हॉल, थियेटर और धार्मिक स्थल अभी भी बंद रहेंगे। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात दस से सुबह पांच बजे तक घर से निकालने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि जरुरी सुविधाओं के लिए छूट होगी।

13:39 (IST)17 Aug 2020
झारखंड के चार शहरों में कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान शुरू

झारखंड के चार शहरों में आज से कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। झारखंड सरकार की हर घर टेस्टिंग अभियान की मुहिम से रैंडम टेस्टिंग किए जा रहे हैं। इन चार शहरों में स्पेशल ड्राइव टेस्टिंग के जरिए 40 हजार सैंपल्स की टेस्टिंग की जाएगी। बताया जाता है कि राजधानी रांची, धनबाद, जमशेदपुर और पलामू में ये स्पेशल ड्राइव चलाए जाएंगे। रांची में तकरीबन 20 केंद्रों पर कोरोना की जांच की जाएगी।

13:14 (IST)17 Aug 2020
कोरोना वैक्सीन पर तेज प्रताप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

12:43 (IST)17 Aug 2020
झारखंड में 500 से अधिक नए मामलों की पुष्टि

पड़ोसी राज्य झारखंड में कोरोना वायरस के 552 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,224 हो गई। इनमें 14,747 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8,233 एक्टिव केस हैं। विभाग के मुताबिक कोरोना से अभी तक 244 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 4,55,715 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। राजधानी रांची संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है जहां 2,098 एक्टिव केस हैं और 2,231 लोगों इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बोकारो में 165, चतरा में 134, धनबाद में 376, गिरीडीह में 172, हजारीबाग में 357, जामताड़ा में 57, रामगढ़ में 234 और पाकुर में 41 एक्टिव केस हैं।

12:10 (IST)17 Aug 2020
देश में 19 लाख लोग कोरोना से ठीक हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19,19,842 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर 72.51 प्रतिशत हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 को लेकर अब तक तीन करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 941 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 50,921 हो गई। हालांकि वायरस से मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.92 प्रतिशत हो गई है।

11:31 (IST)17 Aug 2020
भारत में कोरोना टेस्टिंग तीन करोड़ के पार

10:52 (IST)17 Aug 2020
बिहार: कैबिनेट मंत्री की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

इधर बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह को कोरोना संक्रमण के बाद मस्तिष्क आघात (ब्रेन हेमरेज) हो गया है। पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में उन्हें आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भेजने की तैयारी है। राज्य में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री सिंह कटिहार के प्राणपुर से भाजपा विधायक हैं। विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वे एकांतवास में रह रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनोद कुमार सिंह भाजपा के कोटे से मंत्री हैं। बिहार के सिंचाई मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

10:26 (IST)17 Aug 2020
देश में 58 हजार नए मामलों की पुष्टि और 941 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए और 941 मौतें हुईं। देश में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,47,664 है, जिसमें 6,76,900 सक्रिय मामले, 19,19,843 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 50,921 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

09:34 (IST)17 Aug 2020
बिहार: कहां कितने कोरोना मरीज मिले, जानिए

पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक पटना में 253 केस मिले हैं। इसके अलावा भागलपुर में 177, औरंगाबाद में 113, मधुबनी में 127, वेस्ट चंपारण में 81, वैशाली में 57, सीतामढ़ी में 78, सारण में 74, सहरसा में 97, पूर्णिया में 82, नालंदा में 90, मुंगेर में 50, ईस्ट चंपारण में 96, भोजपुर में 52, बेगुसराय में 54 और अररिया में 19 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

08:54 (IST)17 Aug 2020
बोकारो में 165 केस मिले

बोकारो में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामले आए हैं। इस तरह से अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 569 पहुंच गई है। हालांकि जिले में कोविड-19 के कुल 157 सक्रिय मामले हैं। जबकि 3 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

08:03 (IST)17 Aug 2020
देश में पिछले चौबीस घंटे में 53,322 मरीज ठीक हुए, कुल 18 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए

07:08 (IST)17 Aug 2020
झारखंड में कोरोना से पांच की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गई, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 229 तक पहुंच गई है। पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 547 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,672 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 22,672 संक्रमितों में से 14,181 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 8,262 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 5,064 नमूनों की जांच हुई जिनमें 547 संक्रमित पाए गए।

06:16 (IST)17 Aug 2020
28 जून से एकांतवास में रह रहे थे बिहार के कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी

बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं। विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वे एकांतवास में रह रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

05:07 (IST)17 Aug 2020
बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह को कोरोना संक्रमण के बाद ब्रेन हेमरेज

बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह को कोरोना संक्रमण के बाद मस्तिष्क आघात (ब्रेन हेमरेज) हो गया है। पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

04:20 (IST)17 Aug 2020
झारखंड में 7040 नमूनों की जांच हुई, मृतकों की संख्या 244 पर पहुंची

झारखंड में पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 7040 नमूनों की जांच हुई। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 244 तक पहुंच गयी है।

03:27 (IST)17 Aug 2020
झारखंड में 23,224 संक्रमितों में से 14,747 ठीक होकर घर लौटे

झारखंड सरकार के मुताबिक राज्य में 23,224 संक्रमितों में से 14,747 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

02:14 (IST)17 Aug 2020
झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये

झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 23,224 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार देर रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, राज्य के 23,224 संक्रमितों में से 14,747 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 8,233 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 244 की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 7040 नमूनों की जांच हुई। भाषा, इन्दु, नेत्रपाल शफीक

00:52 (IST)17 Aug 2020
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 लाख तक पहुंच गया।

00:09 (IST)17 Aug 2020
बिहार में बढ़ रही है पॉजिटिव केसों की संख्या

बिहार में पिछले एक हफ्ते में 665972 सैंपल की जांच हुई है। इसमें 26120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि वहां पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

22:09 (IST)16 Aug 2020
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना

बिहार में बाढ़, कोरोना वायरस सबका प्रकोप जारी है, लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी नींद में सोए हैं। उनकी नींद खुल नहीं रही है. भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि पेपर पर एक लाख 20-25 हजार कोरोना वायरस के मामले  दिखाए जा रहे हैं। लेकिन यह समझ लीजिए कि कोरोना के दस लाख मरीज बिहार में होंगे।

21:03 (IST)16 Aug 2020
बिहार में रिकवरी दर 69.71 प्रतिशत

बिहार में रिकवरी दर 69.71 प्रतिशत है। अब तक राज्य में कुल 1679462 सैंपल की जांच हुई है और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30989 है। सूबे में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 104093 हो गया है।