बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत का दौर जारी है। हालांकि, एनडीए हो या इंडिया गठबंधन किसी के बीच भी अभी सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पायी है।

शुक्रवार को एनडीए में सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय लोजपा (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर पटना में जेडीयू-बीजेपी नेताओं ने भी आज बैठक की। पटना में लालू यादव के आवास पर भी आरजेडी नेताओं ने सीटों पर चर्चा के लिए मीटिंग की।

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 122 सीटें जीतनी होती हैं। पिछले चुनाव में एनडीए 125 निर्वाचित विधायकों के साथ विजेता के रूप में सामने आया जबकि महागठबंधन के प्रमुख विपक्षी गठबंधन ने 110 सीटें जीतीं थीं। आइए एक नजर डालते हैं पिछले चुनावों में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

विधानसभा चुनाव 2020

एनडीए गठबंधन की बात करें तो पिछले चुनाव में जेडीयू (115),बीजेपी (110), मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (11)और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) (7) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी इस चुनाव में 134 सीटों पर उतरी थी। कांग्रेस ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें से उसे सिर्फ़ 19 सीटों पर जीत मिली थी।

पढ़ें- इन पांच सीटों की वजह से राजद-कांग्रेस में नहीं बन पा रही सहमति

NDA

पार्टी सीटें लड़ी
जनता दल (यूनाइटेड)115
भारतीय जनता पार्टी 110
विकासशील इंसान पार्टी11
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7

महागठबंधन

पार्टी सीटें लड़ी
आरजेडी 144
कांग्रेस 70
सीपीआई (एम एल) (एल)19
सीपीआई 6
सीपीआई (एम)4

विधानसभा चुनाव 2015

इस चुनाव में, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मिलकर बने तीन प्रमुख दलों के महागठबंधन ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी । हालाँकि, 2017 में, जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए ।

पार्टी सीटें लड़ी
आरजेडी 101
कांग्रेस 101
जेडीयू 42

एनडीए गठबंधन की बात करें तो बीजेपी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी इस चुनाव में एनडीए के साथ ही।

पार्टी सीटें लड़ी
लोक जनशक्ति पार्टी 42
भारतीय जनता पार्टी 157
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी23
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 21

बिहार विधानसभा चुनाव 2010

2005 के चुनाव के बाद जनता दल (यूनाइटेड) बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी थी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से के रूप में भारतीय जनता पार्टी के साथ शासन कर रही थी। 2010 के चुनाव में जेडीयू और बीजेपी ने एनडीए के रूप में चुनाव लड़ा था।

पार्टी सीटें लड़ी
जेडीयू 141
भारतीय जनता पार्टी 102

आरजेडी, लोक जनशक्ति पार्टी और यूपीए ने इस चुनाव में साथ मिलकर लड़ा था।

पार्टी सीटें लड़ी
आरजेडी 168
लोक जनशक्ति पार्टी75

यूपीए

कांग्रेस ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

पढ़ें- 40 से घटकर 35 सीटों पर आए चिराग, BJP ने की यह पेशकश