कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे, जहां संविधान के महत्व, उसकी सुरक्षा और कमजोर वर्गों के अधिकारों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संविधान की बुनियादी धाराओं की प्रासंगिकता समझाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में केवल कार्यकर्ताओं को प्रवेश मिला, जिससे यह आंतरिक संवाद पर केंद्रित रहा। मीडिया के लिए भारतीय संविधान के पहले पन्ने के डिज़ाइन वाले विशेष पास जारी किए गए। राहुल गांधी ने संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और संविधान पर गंभीर चर्चा ने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश का मंच बना दिया।
Aaj Ki Taaja Khabar | IMD Weather Forecast
बिहार सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को बड़ी पावर दे दी है। अब से सड़कों पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी के पेपर जांच कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपके गाड़ी का पेपर ठीक है तो फिर आपको कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर आपकी गाड़ी के पेपर वैध नहीं है तो गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग ने 700 बीएलएस एंबुलेंस और 57 शव वाहन जनता की सेवा के लिए दी है। नियम के अनुसार एक लाख की आबादी पर बीएलएस और पांच लाख की आबादी पर एएलएस का प्रावधान है। वहीं बिहार में अब जाकर स्थिति ठीक हुई है।
केंद्र सरकार की ओर से रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं के लिए 2,275 रुपये के बजाए 2,425 रुपये भुगतान किया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार ने किसानों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के अंदर संबंधित किसानों के खाते में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आईएनडीआईए गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा-आरएसएस को हराएगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपने बिहार दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित न्याय योद्धा सम्मेलन में आए कांग्रेस नेताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि अगला चुनाव बिहार में होना है। देश में जब बड़े बदलाव होते हैं तो वह बदलाव बिहार से ही शुरू होता है। उन्होंने कहा कि बिहार को पेपर लीक का सेंटर बना दिया गया है।
गोपालगंज में सदर अस्पताल परिसर में 102 के एंबुलेंस चालकों ने बिहार राज्य एंबुलेंस महासंघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। एंबुलेंस चालक छह सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एंबुलेंस चालकों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में देश की स्थिति और आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई है। तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी का देश भर में कैसे विस्तार किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई है। तेजस्वी ने कहा कि बैठक के दौरान सभी लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दी है उसे वह आने वाले विधानसभा चुनाव में बखूबी ढंग से निभाएंगे।
समाज कल्याण विभाग ने कटिहार जिले की चार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और एक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बरती गई अनियमितता के आरोप में की गई है। बताना होगा कि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कटिहार जिले के संबंधित प्रखंडों में जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच की थी। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में कई प्रकार की अनियमितता मिली थी।
राहुल गांधी के बिहार दौरे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी ने उन पर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। मंत्री शिवेश राम ने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर और राजेंद्र प्रसाद का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजेंद्र प्रसाद को अंतिम समय में पटना भेजकर उनका अपमान किया, जबकि अंबेडकर को भारत रत्न बीपी सिंह की सरकार ने दिया। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने राहुल गांधी पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने मिलकर अंबेडकर को चुनाव हरवाया। बीजेपी ने कांग्रेस से अंबेडकर के साथ किए गए बर्ताव के लिए माफी की मांग की है।
बिहार में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने वालों के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ऐसे 10 हजार से अधिक दलालों का पता लगाया है, जो इस तरह का काम कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इनके पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है। इस तरह का काम कराने वाले लोग फर्जी शैक्षणिक कागजात का इस्तेमाल करते रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जब इसकी तह तक जांच की तो बड़े रैकेट का पता चला।
बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को महिलाओं के बारे में अजीबोगरीब बयान देकर फिर चर्चा में आ गए। वह तीसरे चरण की प्रगति यात्रा पर बेगूसराय पहुंचे और जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान कपड़ों को लेकर कुछ कहा। इससे वहां मौजूद उनके मंत्री परिषद के कई सहयोगी भी असहज रहे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता के समर्थन में पहली बार बयान दिया है। अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत ने बिहार की जनता से चुनावों में नीतीश कुमार के समर्थन में वोट करने की अपील की है। उनकी यह अपील चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।
बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि परीक्षा में धांधली हुई है। इसके साथ ही चिराग ने प्रशांत किशोर का समर्थन भी किया है। वहीं सारण से हैवानियत का मामला सामने आया है। 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार इस घटना अंजाम देने वाले तीनों उस लड़की के इंस्टाग्राम फ्रेंड थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की उस टिप्पणी की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को राम मंदिर के निर्माण के बाद ‘‘सच्ची आजादी’’ मिली। तेजस्वी ने कहा कि यह देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का ‘‘अपमान’’ है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हैदराबाद के सांसद ओवैसी वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पटना आये थे। ओवैसी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मेरी पार्टी (विधानसभा चुनावों में) अच्छा प्रदर्शन करेगी और उम्मीदवार जीतेंगे और विधायक बनेंगे।”
Bihar News Today LIVE: बिहार के बेतिया में बीते शनिवार को पिस्टल के बल पर एक मजदूर शिवपूजन महतो का पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने अपहरण कर लिया था। उससे स्टांप पेपर पर जमीन लिखवा ली और मारपीट कर बाद में छोड़ दिया गया था। मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। अपहरणकांड में रवि कुमार उर्फ पिन्नू के खिलाफ बेतिया न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है। देर शाम एसडीपीओ विवेक दीप को कुर्की वारंट मिल गया है। कल सुबह बेतिया पुलिस पिनु के घर इश्तेहार चिपकाएगी। बैंड बाजा के साथ पुलिस बारात उसके घर पर पहुंचेगी। पहली बार पिन्न के खिलाफ किसी आपराधिक मामले में कुर्की वारंट निकाला है। पुलिस घर की कुर्की तैयारी में जुटी।
Bihar News Today LIVE: खाद गोदाम के गार्ड ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात अपराधी गोदाम का ताला तोड़ रहे थे। जब हमने विरोध किया तो अपराधी हवाई फायरिंग शुरू कर बखरी कोल स्कूल रोड तरफ भागे।
Bihar News Today LIVE: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के कर्मचारियों की हड़ताल ने न्यायिक प्रणाली में गंभीर अवरोध पैदा कर दिया है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो यह आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है।
Bihar News Today LIVE: राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं। जनता को यह जानने का हक है कि उनके स्वास्थ्य की सही स्थिति क्या है। उनका स्वास्थ्य बुलेटिन सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
Bihar News Today LIVE: फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे। अचानक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि परीक्षा में धांधली हुई है। उन्होंने प्रशांत किशोर की मांगों का समर्थन भी किया है।
बिहार के गोपालगंज में तैनात पुलिस के 53 कर्मचारियों पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस सभी पर आरोप है कि इन सभी ट्रांसफर के बाद अपने केस को प्रभार वाले दूसरे पदाधिकारियों को नहीं सौंपा।
पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल के लिए नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार से पद्म विभूषण देने की अनुशंसा की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही किशोर कुणाल का निधन हो गया था। वो सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय थे।
बिहार में दरिंदगी का मामला सामने आया है। छपरा में 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना है। जानकारी के अनुसार इस घटना अंजाम देने वाले 3 दोस्त उस लड़की के इंस्टाग्राम फ्रेंड थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एनसीपी शरद पवार का पटना स्थित प्रदेश ऑफिस को जिला प्रशासन ने खाली करा दिया है। प्रशासन ने ऑफिस खाली कराने के बाद सामान को सड़क पर रख दिया है।
सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग ने 700 बीएलएस एंबुलेंस और 57 शव वाहन जनता की सेवा के लिए दी है।
सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को बड़ी पावर दे दी है। अब से सड़कों पर तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी के पेपर जांच कर सकते हैं।