बिहार के सीमांचल की राजनीति में एनडीए के लिए बहादुरगंज, ठाकुरगंज और किशनगंज विधानसभा क्षेत्र हमेशा से चुनौती बने रहे हैं। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इन इलाकों से एनडीए को एक भी सीट नहीं मिली है। यहां की सियासत पर कांग्रेस, एआईएमआईएम और राजद जैसे दलों का दबदबा रहा है। आने वाले चुनाव में एनडीए के लिए यह क्षेत्र सबसे कठिन इम्तिहान साबित हो सकता है।
बहादुरगंज विधानसभा
2020 के चुनाव में बहादुरगंज से एआईएमआईएम के मोहम्मद अंजार नईमी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने 85,855 वोट पाकर विकासशील इंसान पार्टी (उस वक्त एनडीए सहयोगी) के लाखन लाल पंडित को करीब 40 हजार वोटों से हराया। लाखन लाल पंडित को 40,640 वोट मिले थे। कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम 30,204 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
2015 में इसी सीट से कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम विजयी हुए थे। उन्होंने 53,533 वोट पाकर बीजेपी के अवध बिहारी सिंह को शिकस्त दी थी। अवध बिहारी को 39,591 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के मास्वर आलम रहे, जिन्हें 33,638 वोट मिले।
2020 में बहादुरगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का परिणाम
क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
1 | मोहम्मद अंजार नईमी | AIMIM | 85,855 |
2 | लाखन लाल पंडित | विकासशील इंसान पार्टी (VSIP) | 40,640 |
3 | मोहम्मद तौसीफ आलम | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 30,204 |
2010 में भी बहादुरगंज से कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम ही चुनाव जीते थे। उन्होंने जेडीयू के मास्वर आलम को हराया था। मास्वर आलम को 26,752 वोट मिले, जबकि निर्दलीय लाखन लाल पंडित 9,062 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
ठाकुरगंज विधानसभा
2020 में ठाकुरगंज से राजद के सउद आलम ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 79,909 वोट हासिल कर निर्दलीय गोपाल कुमार अग्रवाल को हराया, जिन्हें 56,022 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जेडीयू के मोहम्मद नौशाद आलम रहे, जिनके खाते में 22,082 वोट आए।
2015 में इस सीट पर जेडीयू के नौशाद आलम विजयी हुए थे। उन्हें 74,239 वोट मिले थे। उन्होंने लोजपा उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल को 66,152 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर धकेला। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के फैयाज आलम थे, जिन्हें 12,136 वोट मिले।
ठाकुरगंज विधान सभा 2020 का परिणाम
क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
1 | सउद आलम | राजद | 79,909 |
2 | गोपाल कुमार अग्रवाल | निर्दलीय | 56,022 |
3 | मो. नौशाद आलम | जेडीयू | 22,082 |
2010 में नौशाद आलम ने लोजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने 36,372 वोट पाकर जेडीयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल को हराया था, जिन्हें 29,409 वोट मिले। कांग्रेस के जहीदुर रहमान 15,652 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
किशनगंज विधानसभा
किशनगंज से 2020 में कांग्रेस के इजहारुल हुसैन ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी की स्वीटी सिंह को हराया। इजहारुल को 61,078 वोट मिले, जबकि स्वीटी सिंह को 59,697 वोट। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम के मोहम्मद कमरुल होदा रहे, जिन्हें 41,904 वोट मिले।
2015 में यहां कांग्रेस के डॉ. मोहम्मद जावेद विजयी हुए थे। उन्हें 66,522 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी की स्वीटी सिंह 57,913 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम के तसीरुद्दीन थे, जिन्हें 16,440 वोट मिले।
2020 में किशनगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का परिणाम
क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
1 | इजहारुल हुसैन | कांग्रेस | 61,078 |
2 | स्वीटी सिंह | बीजेपी | 59,697 |
3 | मोहम्मद कमरुल होदा | एआईएमआईएम | 41,904 |
2010 में भी डॉ. मोहम्मद जावेद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। उस वक्त उन्होंने बीजेपी की स्वीटी सिंह को बेहद मामूली अंतर से हराया। जावेद को 38,867 वोट मिले, जबकि स्वीटी सिंह को 38,603 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर राजद के तसीर उद्दीन 22,074 वोटों के साथ रहे।