Bharat Jodo Yatra: राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का सोमवार को आठवां दिन  है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस यात्रा में आज सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में जारी कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में 12 दिसंबर को केवल महिलाएं ही हिस्सा लेंगी। आज की यात्रा को ‘महिला शक्ति पदयात्रा’ का नाम दिया गया है। चर्चा है कि आज की इस पदयात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिस्सा लेने वाली हैं।

आज सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल

सोमवार को राजस्थान के जिले बूंदी से फिर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उनके पति रॉबर्ट वाड्रा उनकी बेटी और सैकड़ों महिलाएं राहुल गांधी के साथ शामिल हुई हैं। आज की पदयात्रा को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तय रखा गया है। आज राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिला कार्यकर्ता और इलाके की आम महिलाएं ही चलेंगी।

बूंदी जिले के बाबई स्थित तेजाजी महाराज मंडी से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई इस यात्रा को सोमवार को एक दिवसीय नारी शक्ति पद यात्रा कहा जा रहा है। आज यात्रा बाबई इलाके से सवाईमाधोपुर की ओर जाएगी। सवाईमाधोपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए स्वागत के कई कार्यक्रम रखे गए हैं।

आसपास के इलाकों से पहुंच रही महिलाएं

भारत जोड़ो जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंचीं हैं। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की महिला नेता राहुल गांधी के साथ पूरे दिनभर की यात्रा पूरा करेंगी।

राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा प्रवेश कर चुकी है और 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिल के पांच दक्षिणी राज्यों को कवर कर चुकी है।