Sonia Gandhi Birthday : कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपना जन्मदिन मनाने राजस्थान (Rajasthan) पहुंची हैं। जयपुर (Jaipur) से सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) सवाई माधोपुर गईं जहां वह रणथंभौर के शेरगढ़ रिसॉर्ट में ठहरेंगी। उनकी बेटी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंचीं हैं।
जबकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से आराम लेकर एक दिन के लिए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ उनका जन्मदिन मनाएंगे। लोकसभा में कांग्रेस सदस्य यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को संसद में पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करेंगी और कुछ सांसदों को संदेश भी दिया गया था कि वह बैठक में शामिल हो सकती हैं लेकिन अंतिम समय में यह बदलाव हुआ है।
संसद जारी, सोनिया परिवार सहित राजस्थान में
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस दौरान कांग्रेस ने सत्र के दौरान कई मुद्दों पर बहस की योजना बनाई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं। उन्हें शुक्रवार को सत्र से पहले पार्टी सांसदों की बैठक में शामिल होना था लेकिन अब वह राजस्थान में हैं। सोनिया गांधी का शुक्रवार (9 दिसंबर) को जन्मदिन है।
ऐसे में वह अपना जन्मदिन मनाने राजस्थान के सवाईमाधोपुर स्थिति रणथंभौर के शेरगढ़ रिसॉर्ट में मनाएंगी। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा के चलते संसद के इस सत्र में नहीं पहुंच रहे हैं।
पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा “सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं उनकी लंबी और सेहतमंद जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं। साथ ही नितनि गडकरी, श्रीनिवास बीवी और कांग्रेस के कई अन्य कई नेताओं ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।