-
मानसून सत्र के गहमागहमी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। (Photo: PTI)
-
इस दौरान उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान को कितनी जमीनें वापस कर दी थी। (Photo: PTI)
-
अमित शाह ने पहलगाम हमले पर जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 1971 की जंग में अगर इंदिरा गांधी सरकार ने पाकिस्तान को जमीनें वापस नहीं की होती तो आज ये आतंकी हमले नहीं होते। (Photo: PTI)
-
ऐसे में क्या आपको पता है कि 1971 के जंग में भारत ने पाकिस्तान के कितने किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया था। आइए जानते हैं: (Photo: Indian Express)
-
1971 की जंग में भारत से पाकिस्तान बुरी तरह हार गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण कर दिया था और उसके 93 हजार से अधिक युद्ध बंदी भारत के कब्जे में थे।(Photo: Indian Express)
-
इस जंग में भारत ने पाकिस्तान की 5,795 वर्ग मील (लगभग 15,000 वर्ग किलोमीटर) भूमि पर कब्जा कर लिया था।(Photo: Indian Express)
-
लेकिन बाद में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को पूरी भूमि वापस कर दी बल्कि मानवता के आधार पर शिमला समझौता किया और सारे युद्धबंदियों को छोड़ दिया था।(Photo: Indian Express)
-
पाकिस्तान के पास भारत की करीब 78,000 वर्ग किलोमीटर जमीन है जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान और Pok (पाक अधिकृत कश्मीर) शामिल है।(Photo: Indian Express)
-
बता दें कि, 1971 के युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान में ढाका तक और पश्चिमी पाकिस्तान में लाहौर के करीब तक भारतीय सेना ने कब्जा कर लिया था। उस वक्त पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटनों पर आकर भारतीय सेना के सामने हथियार डाले थे।(Photo: Indian Express) पहलगाम ही नहीं पाकिस्तान से भारत ने ले लिया एक साथ कई आतंकी हमले का बदला, 8 प्वाइंट्स में समझें कैसे
