• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. how many chief ministers has delhi had how long did they serve

कौन कितने दिन रहा दिल्ली का मुख्यमंत्री, यहां देखें लिस्ट

Delhi Chief Ministers List: दिल्ली की राजनीति ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाली नेता थीं, जबकि सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाली नेता सुषमा स्वराज थीं। अब 2025 में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।

By: Archana Keshri
Updated: February 10, 2025 10:45 IST
हमें फॉलो करें
  • Delhi Polls
    1/14

    दिल्ली की राजनीति में हर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली जीत के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलें लगाई जा रही हैं। (PTI Photo)

  • 2/14

    भाजपा ने चुनाव में किसी को भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था, लेकिन अब प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और आशीष सूद जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं। (PTI Photo)

  • 3/14

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने हैं और वे कितने दिनों तक सत्ता में रहे? आइए, 1952 से 2025 तक दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं। (Photo: Express Archive)

  • 4/14

    दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट और उनका कार्यकाल
    1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव (17 मार्च 1952 – 12 फरवरी 1955) – 2 साल 332 दिन

    दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव थे, जो कांग्रेस पार्टी से थे। उन्होंने लगभग 3 साल तक दिल्ली की सत्ता संभाली। (Photo: Express Archive)

  • 5/14

    2. गुरमुख निहाल सिंह (13 फरवरी 1955 – 31 अक्टूबर 1956) – 1 साल 261 दिन
    चौधरी ब्रह्म प्रकाश के बाद गुरमुख निहाल सिंह दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री बने। यह भी कांग्रेस पार्टी से थे। (Photo: Express Archive)

  • 6/14

    3. 37 साल तक उपराज्यपाल शासन (1 नवंबर 1956 – 1 दिसंबर 1993)
    1956 में दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया और अगले 37 सालों तक उपराज्यपाल के अधीन प्रशासन चला। (Photo: Express Archive)

  • 7/14

    4. मदन लाल खुराना (2 दिसंबर 1993 – 26 फरवरी 1996) – 2 साल 86 दिन
    37 साल के लंबे अंतराल के बाद 1993 में फिर से मुख्यमंत्री पद की बहाली हुई। मदन लाल खुराना बीजेपी की सत्ता में दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने। (Photo: Express Archive)

  • 8/14

    5. साहिब सिंह वर्मा (27 फरवरी 1996 – 12 अक्टूबर 1998) – 2 साल 227 दिन
    बीजेपी के साहिब सिंह वर्मा ने मदन लाल खुराना के बाद दिल्ली की कमान संभाली। (Photo: Express Archive)

  • 9/14

    6. सुषमा स्वराज (13 अक्टूबर 1998 – 3 दिसंबर 1998) – 51 दिन
    दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज बनीं, लेकिन उनका कार्यकाल केवल 51 दिनों का रहा। (Photo: Express Archive)

  • 10/14

    7. शीला दीक्षित (3 दिसंबर 1998 – 28 दिसंबर 2013) – 15 साल 25 दिन
    शीला दीक्षित ने दिल्ली की सत्ता पर 15 साल 25 दिनों तक राज किया। वे सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। (Photo: Express Archive)

  • 11/14

    8. अरविंद केजरीवाल (28 दिसंबर 2013 – 14 फरवरी 2014) – 48 दिन
    आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल केवल 48 दिनों का रहा। (Photo: Express Archive)

  • 12/14

    9. राष्ट्रपति शासन (14 फरवरी 2014 – 14 फरवरी 2015) – 1 साल
    अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में 1 साल तक राष्ट्रपति शासन लागू रहा। (Photo: Express Archive)

  • 13/14

    10. अरविंद केजरीवाल (16 फरवरी 2015 – 21 सितंबर 2024) – 9 साल 218 दिन
    2015 में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की और अरविंद केजरीवाल फिर मुख्यमंत्री बने। उन्होंने लगातार 9 साल 218 दिन तक दिल्ली की सत्ता संभाली। (Photo: Express Archive)

  • 14/14

    11. आतिशी मार्लेना (21 सितंबर 2024 – 9 फरवरी 2025) – 141 दिन
    अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। उनका कार्यकाल 141 दिनों का रहा। (Photo: Express Archive)
    (यह भी पढ़ें: सलमान खान ने किया था 45 मिनट तक खौफनाक मंजर का सामना, बगल में सोते रहे सोहेल)

TOPICS
Arvind Kejriwal
atishi marlena
BJP
Chief Minister
Congress
Delhi
Delhi Capitals
Delhi Election 2025
Delhi Election Result 2025
Delhi Elections
Delhi Elections 2025
Delhi News
New Delhi
+ 9 More
अपडेट
UPPSC Medical Officer Vacancy 2025: यूपी में मेडिकल ऑफिसर की बंपर वैकेंसी, डेंटल सर्जन समेत इन पदों के लिए करें आवेदन
बिना अनुमति ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गानों के इस्तेमाल कर मुसीबत में Netflix, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची PPL इंडिया
प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर रॉबर्ट वाड्रा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले?
क्रिप्टो के लिए कैसा रहा 2025: Trump Coin से Pi Coin तक की एंट्री, $4 ट्रिलियन तक पहुंचा बाजार; देखें 12 बड़ी घटनाएं
हैदराबाद में स्कूल प्रिंसिपल का अजब आदेश, साइकिल का टायर पंक्चर होने पर सीनियर छात्रों से जूनियर को पिटवाया, एक की हालत गंभीर
Dhurandhar Actor’s Fees: रणवीर सिंह या अक्षय खन्ना? जानें ‘धुरंधर’ के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस
नए साल 2026 पर जा रहे हैं वैष्णो देवी? श्राइन बोर्ड ने की तैयारी, बाण गंगा एरिया में होगी खास व्यवस्था
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
Ola-Uber को टक्कर देने आ रही सरकार की Bharat Taxi, जानें लॉन्च डेट, फीचर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर असर
पिता को ब्लास्ट में खोया, मां बीमार, खाने के लाले, फिर भी नहीं रुकी: बुशरा खान को एशियन गेम्स के लिए मदद की जरूरत
दुनिया में कहां है ये जगह, जहां पानी हवा में फेंकते ही बन गया बर्फ; माइनस 60 डिग्री तापमान
फोटो गैलरी
8 Photos
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए? डाइट में जरूर जोड़ें ये सब्जियां
2 hours agoDecember 23, 2025
7 Photos
आर्ट के छात्रों को लिए स्मार्ट डिप्लोमा कोर्स, मोटी सैलरी के साथ कम बजट में सेट कर सकते हैं खुद का बिजनेस
3 hours agoDecember 23, 2025
11 Photos
चम्मच छोड़िए, हाथों से खाइए: आयुर्वेदिक विज्ञान की नजर से जानिए फायदे और क्यों है ये सबसे हेल्दी आदत
4 hours agoDecember 23, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US